PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

पंजाब में कितने लाख हेक्टेयर फसल हुई तबाह, हरियाणा के कितने गांव शहरों से कटे,

flood-update-2-lakh-hectares-crops-submerged-punjab-222-villages-haryana-cut-off-cities-10000-more-tourists-evacuated-in-himachal-two-dead-bodies-recovered-central-government-will-give-relief-packag

हिमाचल प्रदेश को लेकर केंद्र ने किया बड़ा एलान और अभी तक हिमाचल गए कितने सैलानियों का हुआ अभी तक रेक्सियो,

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : पंजाब में बाढ़ के कारण लगभग 2.40 लाख हेक्टेयर धान की फसल को नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है कि 83,000 हेक्टेयर से अधिक की फसल दोबारा बोई जाएगी। इसके लिए किसानों को चार-पांच दिनों में मुफ्त पनीरी बांटी जाएगी। दिल्ली में यमुना की बाढ़ से शुक्रवार को पूर्वी को बाकी दिल्ली से जोड़ने वाली कई अहम सड़कों पर पानी भर गया। इससे आईटीओ व गीता कॉलोनी पुल को बंद करना पड़ा जबकि बृहस्पतिवार को सिग्नेचर ब्रिज और शास्त्री पार्क पर आवाजाही बंद थी। इसका नतीजा यह रहा कि यमुना के दोनों तरफ की दिल्ली की दूरी बढ़ गई।

उधर, हरियाणा के 13 जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में है। 982 गांव डूब चुके हैं। इनमें से 222 गांव पांच दिन से जिला मुख्यालय से कटे हुए हैं। शुक्रवार को कैथल क्षेत्र में वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने कई गांवों में राहत सामग्री पहुंचाई। सीएम मान ने शुक्रवार को फिरोजपुर और जालंधर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव कार्यों का जायजा लिया। कहा कि बाढ़ के कारण मकान ढहने के मामले में सरकार पीड़ितों को 1.25 लाख और पशुओं के शेड गिरने से हुए नुकसान के लिए एक लाख का मुआवजा देगी।

भारी बारिश से कुल्लू-मनाली और मंडी में मची तबाही के एक सप्ताह बाद अब ब्यास नदी में बहे लापता लोगों और वाहनों की तलाश में शुक्रवार को पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया। मनाली से मंडी तक ब्यास का चप्पा-चप्पा छाना जाएगा। अभी भी दर्जनों लोग लापता बताए जा रहे हैं। उधर, जोगिंद्रनगर के रहने वाले दो युवकों के शव पतलीकूहल में बरामद हुए हैं, जबकि एक युवक लापता है। तीनों बीते दिनों कुल्लू में बादल फटने से आई बाढ़ में बह गए थे। तीनों टैक्सी चालक हैं। जोगिंद्रनगर के नागण गांव निवासी लवकेश ठाकुर और सुंदर निवासी चंडोझ के शव बरामद किए हैं। तीसरे युवक नरेंद्र की तलाश जारी है। वहीं, मंडी में मिला शव पीआरटीसी के चालक का होने की पुष्टि हुई है। कुल्लू जिले में फंसे 10,000 और सैलानियों को सुरक्षित निकालकर उनके घर भेज दिया है।

जिला कुल्लू और मंडी में भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पहुंचे। नड्डा ने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान, राहत एवं पुनर्वास में केंद्र सरकार दिल खोल कर हिमाचल को हर संभव मदद देगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही जायजा लेने के लिए भेजा है। हिमाचल की सड़कों को भी जल्द से जल्द ठीक किया जाएगा, इसके लिए अलग से आर्थिक मदद की जाएगी।

Latest News