PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

अब लगातार ड्यूटी देने वाले पुलिस कर्मियों को मौके पर ही मिलेगा भोजन, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान,

food will be available spot police personnel giving-continuous duty anil vij Big News

PTB Big न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में आंदोलन या अन्य किसी प्रकार की लंबे समय तक कार्यक्रम में डयूटी देने के लिए अब पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को विभाग द्वारा मौके पर ही भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। इस संबंध में विज ने प्रदेश के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को आवश्यक कार्यवाही शीघ्र-अति-शीघ्र करने के लिखित निर्देश जारी किए हैं।

विज ने बताया कि अक्सर देखने में आया है कि पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आंदोलन या किसी अन्य कार्यक्रम के दौरान लंबे समय तक वहां ड्यूटी करनी पड़ती है, जिसे छोड़ वह खाना खाने थाने या किसी अन्य जगह नहीं जा पाते, जिस कारण से ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।

गृह मंत्री ने बताया कि इस बारे में उन्होंने राज्य के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को लिखित निर्देश जारी किए हैं कि इस प्रकार की ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को विभाग द्वारा मौके पर ही खाना उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जाए और इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही शीघ्र की जाए।

Latest News