PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पूर्व CM आतिशी को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में, जाने पूरा मामला,

former-cm-atishi-detained-by-delhi-police-during-anti-demolition-protest

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री को भूमिहीन कैंप पर एक प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मद्रासी कैंप, वजीरपुर के बाद अब कालकाजी के भूमिहीन कैंप पर बुलडोजर कार्रवाई का आम आदमी पार्टी खुलकर विरोध कर रही है। आम आदमी पार्टी ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार और दिल्ली पुलिस कान खोलकर सुन ले, उसकी तानाशाही और बुलडोजर एक्शन के खिलाफ

.

आम आदमी पार्टी आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। हम ना तुमसे डरते हैं और न तुम्हारी पुलिस से। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा कि भाजपा और रेखा गुप्ता को झुग्गीवासियों का श्राप लगेगा। आतिशी ने कहा कि भाजपा कल इन झुग्गियों को ध्वस्त करने जा रही है और मुझे आज जेल भेजा जा रहा है, क्योंकि मैं इन झुग्गीवासियों के लिए आवाज उठा रही हूं।

.

.

भाजपा और रेखा गुप्ता को झुग्गी वालों की हाय लगेगी। भाजपा कभी वापस नहीं आएगी। इससे पहले सोमवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण ने उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद दक्षिण दिल्ली के कालकाजी एक्सटेंशन में भूमिहीन कैंप के सभी निवासियों को एक आधिकारिक नोटिस जारी किया, जिसमें उन्हें अवैध झोपड़ियों के आगामी विध्वंस को देखते हुए अपने परिसर खाली करने का निर्देश दिया गया।

नोटिस के अनुसार, निवासियों को तीन दिनों के भीतर स्वेच्छा से घर खाली करने के लिए कहा गया है। नोटिस में कहा गया है कि इसका पालन न करने पर अधिकारियों द्वारा तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी। डीडीए ने आगे लिखा कि तोड़फोड़ के दौरान झोपड़ियों के अंदर छोड़ा गया कोई भी सामान हटा दिया जाएगा और एजेंसी को व्यक्तिगत संपत्ति को किसी भी तरह के नुकसान या क्षति के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाएगा।

.

.

DDA ने निवासियों से शांति बनाए रखने और अधिकारियों के साथ सहयोग करने की अपील की है ताकि सुचारू और व्यवस्थित प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके। आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली की भाजपा सरकार पर लोगों के घरों, दुकानों और उनकी नौकरियों पर बुलडोजर चलाने का आरोप लगाया। दक्षिण पूर्वी दिल्ली के जंगपुरा में मद्रासी कैंप में तोड़फोड़ अभियान चलाया था, क्योंकि अधिकारियों ने बारापुला नाले के साथ क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए अदालती आदेश पर काम किया।

.