PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल विपश्यना समाप्ति के बाद सीधे पहुंचे अमृतसर में विधायक व पूर्व मंत्री के घर,

former-cm-delhi-and-aap-supremo-arvind-kejriwal-vipassana-ends-moved-to-amritsar-former-cabinet-former-minister-inderbir-singh-nijjar-house

.

PTB Big Political न्यूज़ अमृतसर : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पत्नी सुनीता केजरीवाल की 10 दिन की विपश्यना समाप्त हो गई है। इसके बाद वे आज होशियारपुर के महिलांवाली गांव के पास आनंदगढ़ में धम्म-धज विपश्यना योग केंद्र से सीधा अमृतसर पहुंचे हैं। वह 5 मार्च को वे विपश्यना के लिए होशियारपुर पहुंचे थे और ध्यान लगाया था।

.

.

जानकारी के अनुसार अरविंद केजरीवाल सीधे अमृतसर में विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर (Former Minister Inderbir Singh Nijjar) के घर पहुंचे हैं। यहां वे कितनी देर रुकेंगे, इसके बारे में जानकारी को सांझा नहीं किया गया है। लेकिन रविवार को वह अमृतसर में विधायकों के साथ बैठक करने वाले हैं। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान के भी अमृतसर जल्द पहुंचने की सूचना है।

.

former-cm-delhi-and-aap-supremo-arvind-kejriwal-vipassana-ends-moved-to-amritsar-former-cabinet-former-minister-inderbir-singh-nijjar-house

.

वहीं, सोमवार को सीएम मान के साथ अरविंद केजरीवाल लुधियाना भी जा रहे हैं, जहां वे एक रैली करेंगे। इससे पहले वह 5 मार्च को जब वे होशियारपुर पहुंचे थे तो दिल्ली और पंजाब के भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने उनके काफिले पर सवाल उठाए थे। यही नहीं भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा, प्रवेश वर्मा और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के अलावा पंजाब के विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और विधायक प्रगट सिंह जैसे नेताओं ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सवाल उठाए थे।

.

.