PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के पूर्व कांग्रेसी विधायक के खिलाफ 3.5 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में दर्ज हुई FIR,

former congress mla difficulties increased fir in case of fraud of 3 5 crores Punjab political News PTB Big Breaking News

PTB Big Political न्यूज़ लुधियाना : हलका कोटभाई से पूर्व कांग्रेसी विधायक प्रीतम सिंह मुश्किलों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। प्रीतम सिंह सहित छह आरोपियों के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी का मामले दर्ज किया गया है। प्रीतम सिंह ने चिटफंड घोटाले में जेल में निर्मल सिंह भंगू की जमानत करवाने की एवज में 3.5 करोड़ रुपए लिए थे। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

पुलिस ने उक्त केस शिंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया है। शिंदर सिंह ने शिकायत दी थी कि उसके चाचा निर्मल सिंह भंगू चिटफंड घोटाले में पहले तिहाड़ जेल और अब बठिंडा जेल में बंद है। उनकी जमानत करवाने के लिए पूर्व विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि उसकी सरकार में अच्छी पैठ है,

former congress mla difficulties increased fir in case of fraud of 3 5 crores Punjab political News PTB Big Breaking News

वह उन्हे पैसे दे तो वह उसकी जमानत करवा देगा। आरोपियों ने पांच करोड़ रुपए मांगे थे। जिसमें से साढ़े तीन करोड़ रुपए पहले दे दिए थे। बाकी डेढ़ करोड़ काम होने के बाद देने थे। लेकिन, आरोपियों ने पैसे लेने के बाद उनका कॉल उठाना बंद कर दिया।

जिसके बाद उनसे सीपी मनदीप सिंह को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पाए गए कोटभाई के पूर्व विधायक प्रीतम सिंह, जीवन सिंह, दिलीप कुमार त्रिपाठी, संजय शर्मा, सईद परवेज रहमाज, धर्मवीर के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने जीवन सिंह, धर्मवीर सिंह और दीलिप कुमार को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Latest News