PTB Big Political चंडीगढ़ / कपूरथला : पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सत्ताधारी कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं करीब 50 सालों से पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे जोगिंदर सिंह मान ने पार्टी छोड़ दी है। वह पार्टी का बड़े दलित चेहरे थे। मान ने फगवाड़ा को जिला न बनाए जाने और पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप घोटाले के कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस छोड़ने की बात कही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि वह आरक्षित हलका फगवाड़ा से कांग्रेस टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन टिकट न मिलने की संभावना से नाराज मान ने पार्टी छोड़ दी। जोगिंदर सिंह मान पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह के भांजे हैं। मान बेअंत सिंह, रजिंदर कौर भट्ठल, हरचरन सिंह बराड़ एवं कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में मंत्री रह चुके हैं।



































