PTB Big Political न्यूज़ गुरदासपुर : पंजाब की सियासत में गैंगस्टरों के मुद्दे को लेकर सियासी तकरार अब दिन-प्रतिदिन तेज होती हुई दिखाई दे रही है। जिसका आज उदाहरण उस समय देखने को मिला जब पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Sukhjinder Singh Randhawa ने पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann को खुली चुनौती 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले दे डाला।
. .इस पुरे मामले की जानकारी खुद Sukhjinder Singh Randhawa ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए सांझी की। दरअसल, बीते दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने Sukhjinder Singh Randhawa पर गैंगस्टरों का सरगना होने का कथित आरोप लगाया था। इसी बयान पर आज यानि सोमवार को बड़ा पलटवार करते हुए Sukhjinder Singh Randhawa ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए मुख्यमंत्री को खुला चैलेंज दे डाला।
. .इस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Sukhjinder Singh Randhawa ने लिखा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह लोकसभा सत्र छोड़कर भी आने को तैयार हैं। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक साथ लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की खुली चुनौती देते हुए कहा कि इससे पंजाब की जनता के सामने सच आ जाएगा कि आखिर गैंगस्टरों के साथ कौन मिला हुआ है।
.यह भी पढ़ें : अमित शाह और सुखबीर बादल में ‘नहीं हुई दोस्ती…, प्रताप सिंह बाजवा ने कसा तंज,
.उन्होंने आगे लिखा पंजाब के मुख्यमंत्री जिस तारीख और समय का ऐलान करेंगे, वह उसी दिन वहां पहुंचने के लिए तैयार हैं। रंधावा ने यह भी कहा कि पंजाब के लोगों को यह जानना बेहद जरूरी है कि गैंगस्टरों को VIP ट्रीटमेंट आखिर कौन देता है। इस बयान के बाद पंजाब की सियासत में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
. .






































