PTB News

Latest news
Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

हिंसा की आग से नेपाल दह+ला, पूर्व पीएम की पत्नी को जला+या जिं+दा, सड़कों पर भीड़ ने किया नंगा नाच,

former-pm-jhalnath-khanal-wife-dies-nepal-violence-nepal-protest-kathmandu-situation

PTB Big न्यूज़ नेपाल : नेपाल में प्रदर्शनों के बीच ही एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। प्रदर्शनकारियों की एक भीड़ ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनाल के घर पर हमला बोला और आग लगा दी। इस घटना में खनाल की पत्नी राज्यलक्ष्मी चित्रकार को भी निशाना बनाया गया। वह गंभीर रूप से जल गई थीं और उनकी मौत हो गई। यह घटना दल्लू स्थित उनके आवास पर हुई,

.

.

जहां प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घर के अंदर घेरकर आग लगा दी थी। परिवारिक सूत्रों के अनुसार, उन्हें गंभीर हालत में कीर्तिपुर बर्न अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से हताहतों की संख्या में इजाफा हुआ है। जेन-जी प्रदर्शन, जो सोमवार से शुरू हुआ था, अब और हिंसक हो गया है। अधिकारियों की तरफ से अभी तक इस हमले के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

.

.

CPN (यूनिफाइड सोशलिस्ट) के नेता नरेश शाही के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने घर के अंदर आग लगा दी, जिससे उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। शाही के अनुसार, जब आग लगी, तब वह अपने बेटे निर्भीक खनाल के साथ घर पर थीं। आग की लपटों में घिरने के बाद उन्हें छावनी स्थित नेपाली सेना के अस्पताल ले जाया गया। उनका इलाज वहां ICU में हुआ, लेकिन वह काफी जल चुकी थीं।

former-pm-jhalnath-khanal-wife-dies-nepal-violence-nepal-protest-kathmandu-situation

.

इसके बाद उन्हें कीर्तिपुर अस्पताल ले जाया गया। पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनाल को घर में आग लगने से पहले नेपाली सेना ने बचा लिया। खनाल नेपाल के 35वें प्रधानमंत्री रह चुके हैं और फरवरी 2011 से अगस्त 2011 तक इस पद की जिम्मेदारी संभाली। वह नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी के चेयरमैन भी रह चुके हैं और सीपीएन की संविधान सभा संसदीय दल के नेता के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

.

.

इस उथल-पुथल के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे की वजह स्पष्ट नहीं बताई गई है, लेकिन माना जा रहा है कि जनता के आक्रोश और राजनीतिक दबाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। देश में अब राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति बन गई है। जानकारी के मुताबिक, ओली ने देश छोड़ दिया और वो दुबई में श्ररण ले सकते हैं। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।