PTB News

Latest news
दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय...

पूर्व राष्ट्रपति की बढ़ी मुश्किलें, डोनाल्ड को इस गंभीर मामले में दिया गया दोषी करार,

former presidents troubles increased 2 companies donald trump convicted tax fraud Big News PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ न्यूयॉर्क : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से बहुत बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। न्यूयॉर्क के मैनहट्टन की एक जूरी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ट्रंप ऑर्गनाइजेशन की दो रियल स्टेट कंपनियों को आपराधिक टैक्स धोखाधड़ी और अधिकारियों को धोखा देने के लिए एक 15 साल की योजना के गलत बिजनेस रिकॉर्ड पेश करने के कई आरोपों में दोषी करार दिया है।

ये फैसला ट्रंप के राष्ट्रपति के चुनाव के लिए फिर से मैदान में उतरने की घोषणा के 3 हफ्ते बाद आया है। ट्रम्प कॉर्प और ट्रम्प पेरोल कॉर्प को उन सभी आरोपों में दोषी पाया गया, जो उन पर लगाए गए थे। बहरहाल ट्रंप के परिवार को इसके लिए दोषी नहीं ठहराया गया। इस मामले में डोनाल्ड ट्रम्प और उनके परिवार पर कोई आरोप नहीं लगाया गया था, लेकिन अभियोजन पक्ष ने मुकदमे के दौरान कुछ अधिकारियों को कंपनी के खर्च पर मिले अपार्टमेंट, कार और निजी खर्चों सहित दिए गए लाभों के संबंध में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप का नाम बार-बार लिया था।

जनवरी के मध्य में सजा सुनाए जाने पर ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन को अधिकतम 1.61 मिलियन डॉलर का जुर्माना भरना पड़ सकता है। ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन के वकीलों ने कहा कि वे अपील करने की योजना बना रहे हैं। मैनहट्टन जिला अटॉर्नी एल्विन ब्रैग ने कहा कि, एक पूर्व राष्ट्रपति की कंपनियां अब अपराधों के लिए दोषी हैं। और परिणाम आ गये हैं। उन्होंने कहा कि, यह रेखांकित करता है कि मैनहट्टन में हमारे पास सभी के लिए न्याय का एक मानक है।

डोनाल्ड ट्रंप की कंपनियों का टैक्स फ्रॉड में दोषी पाया जाना ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि उन्होंने पिछले महीने ही 2024 राष्ट्रपति चुनाव के लिए दावेदारी पेश की है और चूंकी पार्टी के अंदर भी कुछ और राष्ट्रपति पद के दावेदार हैं, लिहाजा ट्रंप के लिए अपने आप को एक ईमानदार उम्मीदर साबित करना मुश्किल होगा।

Latest News