.
.
Former Prime Minister Manmohan singh india
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा हटाई जाएगी और अब उनके पास सिर्फ जेडप्लस की सुरक्षा का कवर मिलेगा / अब पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पास ही है /
.
.
आपको बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने कुछ सांसदों की सुरक्षा घटाने का फैसला लिया था जिसके बाद 1300 से अधिक कमांडो इस ड्यूटी से मुक्त हुए थे / दरअसल, गृह मंत्रालय ने 350 वीआईपी की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी / इसके बाद सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, एनएसजी और दिल्ली पुलिस के कमांडो को इस कार्य से मुक्त कर दिया गया था /
.
.
इससे पहले गृह मंत्रालय ने लालू प्रसाद यादव समेत कई बड़े नेताओं की सुरक्षा कवर की समीक्षा कर सुरक्षा घटाई थी उनमें आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव, बीएसपी सांसद सतीश चंद्र मिश्रा, यूपी बीजेपी के नेता संगीत सोम, बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रुड़ी शामिल थे /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Former Prime Minister Manmohan singh india


































