PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू आज इस जगह करेंगे प्रदर्शन, पार्टी से बनाई दूरी,

Former Punjab Congress chief Navjot Sidhu will perform at this place today distance made from the party

PTB Big News चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू के बागी तेवर बरकरार है। संगठन से जुड़ने के बजाय वह अपने ही तरीके से काम कर रहे हैं। आज वह राजपुरा में थर्मल प्लांट के बाहर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान संगठन से नाराज कांग्रेसी भी उनके साथ होंगे। खास बात यह है कि इस प्रदर्शन में कांग्रेस के पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग नहीं होंगे। सिद्धू संगठन के साथ चलने के बजाय अकेले ही राजनीति करने में जुटे हुए हैं।

नवजोत सिद्धू इससे पहले भी राज्यपाल को अकेले ही मिलने चले गए थे। उन्होंने प्रदेश प्रधान वड़िंग या विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा को नहीं बुलाया। वहां भी सिद्धू ने बिजली संकट का मुद्दा उठाया था। सिद्धू ने कहा था कि पंजाब में बिजली संकट है। गांवों में सिर्फ 2 घंटे बिजली मिल रही है। अभी धान की बिजाई के वक्त 15 हजार मेगावाट बिजली की जरूरत होगी। वह कैसे पूरी होगी?। सिद्धू के रवैये पर पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा समेत कई कांग्रेसियों ने सवाल उठाए थे। हालांकि सिद्धू इन सबको ठेंगा दिखाकर अपनी राजनीति चमकाने में जुटे हुए हैं।