विशाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का रखा गया नींव पत्थर
PTB News “शिक्षा” : छात्रों को स्पोर्ट्स के क्षेत्र में बेहतरीन फैसिलिटीस देने के लिए सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा एक ओर पहल की गई। इस पहल में भविष्य में स्पोर्ट्स के विकास, जरूरतों को समझते हुए संस्था द्वारा सेंट सोल्जर के मुख्य कैंपस, जालंधर-अमृतसर बाईपास के पास में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नींव पत्थर रखा गया।
ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने पूजा कर उसारी की शुरुयात करते हुए बताया कि इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में छात्रों आधुनिक स्पोर्ट्स सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। श्री चोपड़ा ने बताया कि कॉलेज और स्कूलों में छात्रों को स्पोर्ट्स सुविधाऐं उपलब्ध हैं उसके साथ ही समय की जरूरत को समझते हुए कॉलेज छात्रों को इंटरनैशनल गेम्स के लिए तैयार करने के लिए बड़ा स्विमिंग पूल, ओपन एयर थिएटर, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, वॉलीबाल, कसरत के लिए सभी मशीनों के साथ जीम, बॉक्सिंग, व्रिस्टलिंग, कबड्डी, जुडो आदि बनाए जा रहे हैं।
श्रीमती चोपड़ा ने बताया कि छात्रों को फिटनेस और खेल-कूद के लिए सही गाइडेंस और ट्रेनिंग दी जाए तो छात्र न केवल स्पोर्ट्स में अपना बेहतरीन भविष्य बना सकते हैं वह उसके साथ नैशनल और इंटरनैशनल खेलों में उच्च प्रदर्शन कर पेरेंट्स, संस्था और देश का नाम भी चमका सकते हैं। उल्लेखनीय हैं कि सेंट सोल्जर इससे पहले युवराज सिंह सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (क्रिकेट अकादमी) के साथ मिलकर बीसीसीआई स्टैण्डर्ड क्रिकेट ग्राउंड तैयार चूका है।
जिसकी शुरुयात कुछ ही दिनों में करने जा रहा है और संस्था के बहुत से छात्र खेलों में नाम चमका चुके हैं जिसमें हालहि में सेंट सोल्जर की छात्रा हरमिलन कौर बैंस ने एथलेटिक में नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस अवसर पर एमडी प्रो.मनहर अरोड़ा, डॉ.सुभाष शर्मा, डॉ.वीना दादा, डॉ.अलका गुप्ता, प्रो.संदीप लोहानी,अमरपाल सिंह, डॉ.गुरप्रीत सिंह सैनी, डॉ.किरपाल सिंह भुल्लर, वरुशाली चौहान, डॉ.मंजीत सिंह ढल्ल आदि उपस्थित हुए।



































