PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

“आपकी सेहत, हमारी ज़िम्मेदारी” के संकल्प के साथ डॉ. एम.डी. बौरी की पुण्यतिथि पर शुरू हुआ नि:शुल्क चिकित्सा सेवा शिविर,

Free Medical Service Camp Begins on Dr. M.D. Bowry's Death Anniversary with the Resolve “Your Health, Our Responsibility"

PTB News “शिक्षा” : डॉ. एम.डी. बौरी की पुण्य स्मृति एवं “आपकी सेहत, हमारी ज़िम्मेदारी” के संकल्प को साकार करते हुए इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स द्वारा दिशा: एन इनीशिएटिव के अंतर्गत आज से नि:शुल्क चिकित्सा सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 18 मई से 23 मई 2026 तक एम.डी. बौरी चैरिटेबल क्लिनिक, पंजपीर चौक, जालंधर में आयोजित किया जा रहा है।

.

.

इस शिविर का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना तथा “हेल्थ फॉर ऑल, केयर विद कंपैशन” के संदेश को साकार करना है। शिविर के पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने पहुँचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

.

.

शिविर के अंतर्गत मरीजों के लिए नि:शुल्क मेडिकल ओपीडी एवं लैब सेवाएँ उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त इनोसेंट हार्ट्स मेडिकल केयर सेंटर, 73 शहीद उधम सिंह नगर, जालंधर में फिजियोथेरेपी, नेत्र, डेंटल तथा न्यूट्रिशन एवं डाइटीटिक्स विभागों की विशेषज्ञ सेवाएँ भी प्रदान की जा रही हैं।

.

यह सेवाएँ प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। संस्था ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का लाभ उठाएँ तथा अपने परिवारजनों एवं आसपास के लोगों को भी इसके बारे में जानकारी दें, ताकि जरूरतमंद लोग स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

.

.