PTB News शिक्षा : आज यानि रविवार को जालंधर के डीएवी इंस्टिट्यूट ऑफ़ फिजियोथैरेपी की तरफ से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी फ्रेंड कॉलोनी के सहयोग से मुफ्त फिजियोथैरेपी कैंप और मेडिकल चेकअप का आयोजन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जितेंद्र शर्मा की अगुवाई में लगाया गया /
इस कैंप के दौरान डॉ. यश प्रताप, डॉ. अर्चना सेठी, डॉ. शिवाली ने 100 से अधिक जोड़ों की जांच की, इस दौरान गुरुद्वारा सोसाइटी श्री जेपी सिंह ने कहा कि सोसायटी हमेशा से ही लोगों की सेवा करती रही है और आगे भी समाज की सेवा करती रहेगी /
इस दौरान DAV डीएवी इंस्टिट्यूट ऑफ़ फिजियोथैरेपी के प्रिंसिपल डॉ. डॉ. जितेंद्र शर्मा ने कहा कि इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों को शिक्षा हासिल करने के साथ-साथ प्रेक्टिकल समय समय पर इंस्टिट्यूट में ही करवाया जाता है और विद्यार्थियों में शिक्षा हासिल करने के बाद लोगों में जाकर कैसे उनका इलाज किया जाता है उसी मकसद से इस तरह के कैंप लगाए जाते हैं ताकि एक तरफ बच्चों में काम के दौरान उनका मनोबल बढ़े और लोगों में फिजियोथेरेपी से भी इलाज संभव है संबंधी जागरूकता पैदा हो सके /
इस कैंप के दौरान कॉलेज के एडमिनिस्ट्रेटर हरबलभ शर्मा, श्रीमती हरिंदर कौर, प्रबल, दीपाली, मनप्रीत, पलक सेक्रेटरी जेपीएस, एमपी कालरा, कुलदीप सिंह, मनदीप सिंह भाटिया, डीएसपी रूप सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे, जिनकी अगवाई में इस कैंप का आयोजन किया गया और इस दौरान इलाके के कई लोगों ने इस कैंप का लाभ उठाया /

































