PTB News

Latest news
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री से की भेंट... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर ने 'लाइफ ऑफ ए ड्रॉप' साइंस एक्टिविटी का आयोजन किया, एच.एम.वी. में कौशल विकास पर वर्कशाप का आयोजन, इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंटों में किया शानदार प्रदर्शन, BJP में 4 दिग्गज नेताओं की एंट्री, पूर्व सांसद-MLA, पूर्व अकाली नेता, व CM भगवंत मान के पूर्व OSD भी... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਅਧਿਆਪਕ ਡਾ. ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੇ ਡੀਨ ਸਪੋਰਟਸ ਵਜੋਂ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ एच.एम.वी. में नव सत्र के शुभारंभ में हवन यज्ञ का आयोजन, मुंबई में 9 साल बाद हो रहे 29 नगर निगमों पर चुनाव, मतदान केंद्रों पर लगी लाइनें, CM भगवंत मान श्री अकाल तख्त पर पहुंचे, 12 बजे जत्थेदार को देंगे स्पष्टीकरण, जालंधर में स्कूल बस ड्राइवर की संदिग्ध मौत के बाद परिवार ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप,
Translate

UPI लेनदेन से लेकर बीमा और गैस सिलेंडर तक में कल से हो जायेंगे बड़े बदलाव, आम जनता की जेब में पड़ेगा बड़ा असर,

from-upi-transactions-to-insurance-and-gas-cylinders-many-rules-will-change-from-1-august-2025-it-will-affect-the-common-man

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : आज यानि गुरुवार से अगस्त महीने की शुरुआत हो रही है और इसके साथ ही कई ऐसे नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिनका सीधा असर आम लोगों के जीवन पर पड़ेगा। इनमें डिजिटल पेमेंट, बैंकिंग सुविधाएं, बीमा कवर और घरेलू गैस की कीमतों जैसे अहम विषय शामिल हैं। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) की ओर से यूपीआई (UPI) उपयोगकर्ताओं के लिए 1 अगस्त से एक नया नियम लागू किया जा रहा है,

.

जिसके तहत अब कोई भी यूजर एक दिन में केवल 50 बार ही अपने खाते का बैलेंस चेक कर सकेगा। यदि किसी यूजर के पास एक से अधिक यूपीआई एप्लिकेशन हैं, तो प्रत्येक एप पर अलग-अलग 50 बार तक ही बैलेंस देखा जा सकेगा। इस बदलाव का उद्देश्य सिस्टम पर अनावश्यक लोड को कम करना है। इसके अलावा, ऑटो डेबिट सुविधा यानी ऑटो पे मोड में भी बदलाव किया गया है।

.

.

अब यह सुविधा पूरे दिन सक्रिय नहीं रहेगी, बल्कि केवल सुबह 10:00 बजे से पहले, दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक और रात 9:30 बजे के बाद ही भुगतान प्रक्रिया स्वचालित रूप से पूरी होगी। साथ ही, यूपीआई ट्रांजेक्शन की स्थिति (Transaction Status) को यूजर 90 सेकंड के अंतराल में अधिकतम तीन बार ही देख सकेगा।

1 अगस्त से यूपीआई के ज़रिए किसी को पेमेंट करने पर लाभार्थी का पूरा नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसका उद्देश्य यूपीआई फ्रॉड और भुगतान त्रुटियों से बचाव करना है ताकि पैसे गलत व्यक्ति के खाते में न जाएं। उधर, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से एक और बड़ा बदलाव किया गया है। बैंक ने घोषणा की है कि 1 अगस्त से उसके कुछ सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स पर मिलने वाला हवाई दुर्घटना बीमा कवर बंद कर दिया जाएगा।

.

.

इनमें यूको बैंक एसबीआई कार्ड एलीट, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसबीआई कार्ड एलीट, पीएसबी एसबीआई कार्ड एलीट, केवीबी एसबीआई कार्ड एलीट, केवीबी एसबीआई सिग्नेचर कार्ड और इलाहाबाद बैंक एसबीआई कार्ड एलीट शामिल हैं। इन कार्ड्स पर अब तक ₹1 करोड़ रुपये का मानार्थ हवाई दुर्घटना बीमा कवर दिया जा रहा था, जिसे अब समाप्त किया जा रहा है। वहीं, हर महीने की तरह इस बार भी एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा की जाएगी।

.

1 अगस्त से घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की कीमतों में बदलाव की संभावना है। तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार और मुद्रा विनिमय दरों के अनुसार एलपीजी दरों में संशोधन करती हैं। इसके साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की अगली बैठक 4 से 6 अगस्त के बीच संभावित है। इस बैठक में रेपो रेट को लेकर निर्णय लिया जाएगा। यदि रेपो रेट में कोई बदलाव होता है तो उसका सीधा असर आम जनता की मासिक ईएमआई पर पड़ेगा।

Latest News