.
.
Gangsters and police fight in district Jalandhar Phillaur SHO injured four Arrested
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर : जिला जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस और गैंगस्टरों के बीच हुए फायरिंग के बाद पुलिस ने चार गैंगस्टरों को धर दबोचा / बताया यह भी जा रहा है की इस दौरान गैंगस्टर अपने आप को बचाने के लिए एक घर में घुस गए और उन्होंने ईंटों से पथराव भी किया इस दौरान एसएचओ गोरायां केवल सिंह के भी घायल होने का समाचार मिला है /
.

.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डेरा बाबा ब्रह्मदास अकलपुर रोड पर स्थित फिल्लौर जिला जालंधर के स्थित गांव में पुलिस को कुछ गैंगस्टरों के छुपे होने की सुचना मिली तो पुलिस के सीनियर अधिकारीयों ने अपनी टीम को साथ लेकर मोर्चा संभाला और मोके पर पहुंचे, इस बात की भनक लगते ही गैंगस्टरों ने पहले फायरिंग की और बाद में ईंटों और पत्थरों से पुलिस पर पत्थराव करना शुरू कर दिया /
.

.
पुलिस के अधिकारीयों ने इस दौरान अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए एक घर में छुपे हुए चार गैंगस्टरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली / इनके कब्जे से पुलिस को हथियार और नशीली चीजें भी बरामद हुई हैं / फ़िलहाल पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की करवाई जारी है /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Gangsters and police fight in district Jalandhar Phillaur SHO injured four Arrested


































