.
Geeta Mandir in Jalandhar’s Model Town was beaten up with cashier The video went viral Case filed
राजीव ठाकुर दो पंडितों और उनकी पत्नियों पर मारपीट और पैसे लूटने के लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में बीते दिनों मॉडल टाऊन स्थित गीता मंदिर में कैश्यिर राजीव ठाकुर के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है / पुलिस ने मंदिर के 2 पुजारियों और 2 महिलाओं समेत 5 लोगों पर केस दर्ज किया है / इस मामले में महिलाओं ने केैशियर को पटक-पटक कर पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है /
..
एस.एच.ओ. सुरजीत सिंह गिल ने बताया कि पीड़ित राजीव ठाकुर की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि वह 12 सितम्बर की रात को करीब 8 बजे जब मंदिर में पड़ी अलमारी से 1 लाख 25 हजार 500 रुपए का कैश लेकर जा रहे थे
तो मंदिर से बाहर निकलते वक्त मंदिर के पुजारी शुक्ला, उसकी पत्नी मोना, पंडित राधेश्याम, उसकी पत्नी कंचन और सत्य प्रकाश ने उस पर हमला कर दिया तथा मारपीट के दौरान बैग में पड़े पैसों के 2 बंडल लूट ले गए /
..
मंदिर के सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें छुड़वाया और मंदिर की डिस्पैंसरी के चेयरमैन वकील हरसंत डोगरा ने उन्हें किसी तरह मौके पर से बचाकर पुलिस को सूचित किया / पुलिस ने मौके पर आकर जांच शुरू की / इसके बाद उन्होंने एम.एल.आर. कटवाई और पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई / मामले को लेकर एस.एच.ओ. ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Geeta Mandir in Jalandhar’s Model Town was beaten up with cashier The video went viral Case filed


































