PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जिलाधीश ने जिले में पटाखों की अवैध बिक्री व भंडारण की जानकारी के लिए जारी किये नंबर,

ghanshyam thori says for information on illegal sale and storage of firecrackers in jalandhar district

ghanshyam thori says for information on illegal sale and storage of firecrackers in jalandhar district

पटाखों से संबंधित सरकार के आदेशों को लागू करने के लिए प्रशासन, पुलिस और नगर निगम अधिकारियों की संयुक्त कमेटी का भी किया गठन,
 
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB City न्यूज़ जालंधर : जिले में पटाखों के अवैध भंडारण व बिक्री के खिलाफ चल रही मुहिम को और तेज करते हुए सोमवार को डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने हेल्पलाइन नंबर 8556918229 और 0181-2224417 जारी किए हैं, जिस पर कोई भी नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है /

.

विस्तृत जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि लोग अपनी शिकायत व्हॉट्सएप या फिर फोन कॉल के जरिए उपरोक्त नंबरों पर दर्ज करवा सकते हैं, जिस पर प्रशासन की तरफ से समयबद्ध तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी / उन्होंने आगे कहा कि सरकार की तरफ से हाल ही में विदेशी आयातित पटाखों पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है और इस तरह के मामलों पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है /

.

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से एक तीन मेंबरी कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें जिला प्रशासन, पुलिस डिपार्टमेंट और नगर निगम से प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं, ताकि अनाधिकृत बिक्री व भंडारण को लेकर ग्राउंड लैवल पर कार्रवाई को अंजाम दिया जा सके / डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस टीम में एडीसीपी वत्सला गुप्ता, एसडीएम राहुल सिंधू और निगम के ज्वाइंट कमिश्नर हरचरण सिंह को शामिल किया गया है और

यह कमेटी इस मामले पर उचित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों में तालमेल को सुनिश्चित करेगी, साथ ही कार्रवाई को तेज करवाएगी और ज्यादा जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में सिर्फ छह परमानेंट लाइसेंस जारी किए गए हैं, जोकि कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से खांबरा गांव की मैसर्ज बराको फायरवर्कस को जारी किए गए हैं / इन सभी छह लाइसेंसों की वैधता मार्च 2021 से लेकर मार्च 2023 तक है /

.

डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि इसी तरह कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से शहर में 20 अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए हैं, जोकि बर्ल्टन पार्क में पटाखा बिक्री के लिए ही मान्य हैं, जबकि जिला प्रशासन की तरफ से पुलिस कमिश्नरेट की हदबंदी से बाहर वाले इलाकों (ग्रामीण क्षेत्रों) के लिए कोई भी अस्थायी लाइसेंस इस साल जारी नहीं किया गया /

.

थोरी ने खास तौर पर कहा कि अनाधिकृत तौर पर पटाखों की बिक्री व भंडारण पूरी तरह से प्रतिबंधित है, सिर्फ निश्चित किए गए स्थानों पर ही बिक्री व भंडारण अधिकृत है / इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी /

.

उन्होंने कहा कि प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीमें पटाखों से संबंधित अवैध गतिविधियों पर दिनरात निगरानी कर रही है, साथ ही डिप्टी कमिश्नर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उक्त हेल्पलाइन नंबरों पर इससे संबंधित सूचनाएं सांझा करें ताकि सरकारी आदेशों को लागू किया जा सके और लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाया जा सके /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

ghanshyam thori says for information on illegal sale and storage of firecrackers in jalandhar district