PTB News

Latest news
पंजाब पुलिस के बाद वकीलों ने की लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ मारपीट, रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट, CCTV... सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले याचिकाकर्ता पर नहीं होगी कार्रवाई, CJI ने दिए निर्देश, जानें वजह पंजाब! दाना मंडी में चली एक साथ 100 राउंड गो/लियां, 2 गुट आपस में भिड़े, पंच की हुई मौ/त, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, जालंधर के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमकाया परचम, पंजाब! प्रवासी दंपती ने किया किराया मांगने गए मकान मालिक पर कातिलाना हमला, सिर पर आईं चोटें, हालत गं... हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए 6 सिख यात्रियों ने हाथों में पहने लोहे के कड़ों से 2 युवकों का फोड़ सि... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीकल्चर द्वारा सिलाई एवं फैशन डिजाइनिंग पर निःशुल... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के सभी परिसरों में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर के साथ 'स्वस्थ मुस्कान' को बढ़ा... पंजाब! एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया एक साथ जहरीला पदार्थ, 2 की हुई मौत पंजाब में निहंग सिंह सहित 10 पर दर्ज की पुलिस ने FIR

इनोसेंट हार्ट्स नूरपुर में गिगल्स एंड गेम्स फन फेयर हर्षो उल्लास से संपन्न,

giggles-and-games-fun-fair-concludes-with-great-enthusiasm-at-innocent-hearts-nurpur-parents-enjoyed-together-with-children

अभिभावकों ने विद्यार्थियों संग मिलकर किया एंजॉय

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स नूरपुर में गिगल्स एंडगेम्स फन फेयर के दौरान बच्चों तथा उनके अभिभावकों ने मिलकर खूब मस्ती की रंगारंग कार्यक्रम के साथ-साथ फन गेम्स का भी मजा उठाया। इस फन फेयर में विद्यार्थियों ने बहुत उत्साह से भाग लिया मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमन अस्पताल के किडनी विशेषज्ञ डॉक्टर अजय मरवाहा तथा गेस्ट ऑफ़ ऑनर की भूमिका श्रीमान गौरव गुलाटी ने निभाई।

मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती मीनाक्षी शर्मा तथा मैनेजमेंट के सदस्यों ने किया। इस अवसर पर बोरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट की सी एस आर डॉक्टर पलक गुप्ता बौरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि में आकाश में गुब्बारे छोड़कर किया तालियों की गड़गड़ाहट से सारा माहौल गूंज उठा।इस फन फेयर में छात्रों को अपनी रचनात्मक तथा सृजनात्मक प्रतिभा को उजागर करने का विशेष अवसर मिला।

विद्यार्थियों ने प्रेम,जज्बे तथा जोश को डांस के माध्यम से आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया। बोरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के तत्वाधान चलाए जा रहे दिशा एक इनीशिएटिव के तहत विद्यार्थियों ने से नो टू प्लास्टिक का संदेश दिया तथा पेड़ों की देखभाल करके अपने आसपास को स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम में अभिभावकों ने इस नृत्य नाटिका की बहुत सराहना की।सभी ने फूड ज़ोन का भरपूर आनंद लिया।

किड्स जोन में छोटे बच्चों ने राइड्स पर खूब मस्ती की तथा गेम जोन में अभिभावकों ने हर प्रकार की खेल का आनंद उठाया। इस अवसर पर विभिन्न खेलों के साथ-साथ व्यंजनों , नेल आर्टस , बेकरी आदि के स्टॉल्स भी लगाए गए।इस अवसर पर फैंसी ड्रेस, गायन ,सोलो डांस एवं कलरिंग प्रतियोगिता आकर्षण के केंद्र रहे । निर्णायक गणों की भूमिका निभाने वाले सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि तथा गेस्ट ऑफ़ ऑनर को स्मृति चिन्ह देकर प्रिंसिपल श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने सम्मानित किया।। विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।इनोसेंट हार्ट्स के अध्यक्ष डॉ अनूप बौरी ने बताया कि विद्यालय में इस प्रकार की गतिविधियां करवाने का उद्देश्य बच्चों के सृजनात्मक तथा उनमें छिपी प्रतिभा को उजागर करना है। समय-समय पर विद्यालय में इस प्रकार की आयोजन किए जाते हैं।

Latest News