PTB News

Latest news
पंजाब : बिजली संकट के बाद पावरकॉम के CMD बसंत गर्ग को हटा की गई गुरकीरत किरपाल की तैनाती पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी के साथ ही सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 100 रुपए की मिलेगी सीधे सब्सिडी पंजाब : 6 हथियारबंद बदमाशों ने सब्जी बिक्रेता की काटी उंगलियां, बस ड्राइवर के मुंह पर मारे बंदूक की ... कॉकरोच पार्टी के संस्थापक ने फिर किया आंदोलन शुरू करने का ऐलान GNA University में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) 2026 के लिए आंतरिक हैकाथॉन का आयोजन पंजाब : पंजाबी सिंगर के घर हुई ताबड़/तोड़ फायरिंग, 7-8 राउंड किये हम/लाव/रों ने फा/यर बड़ी ख़बर : पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, जाने बड़ी वजह पंजाब पुलिस में तैनात ASI को सिर में मा/री गो/ली, घायल हालत में खुद बाइक चलाकर पहुंचा थाने दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट

भैया…भैया चिल्लाती रही लड़की, सरेराह कपड़े उतारते रहे दरिंदे,

लड़की के साथ छेड़खानी करते हुए कुछ युवकों का वीडियो हो रहा है वायरल, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Crime न्यूज़ जहानाबाद : पिछले दो दिनों से एक लड़की के साथ दिनदहाड़े छेड़खानी करते हुए कुछ युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है / वीडियो में साफ दिख रहा है कि कई युवक मिलकर लड़की के साथ अश्लील हरकतें कर रहे हैं / पीड़िता बचने के लिए पूरी जान लगा रही है / लेकिन, दरिंदे उसे छोड़ नहीं रहे हैं /

आरोपियों में शामिल कुछ युवक इस घिनौनी हरकत का वीडियो बनाते दिख रहे हैं / लड़की बार-बार भागने की कोशिश कर रही है / लेकिन, हैवान बने युवक उसे छोड़ नहीं रहे हैं / बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो जहानाबाद का है / हालांकि, इस बारे में पुष्टि नहीं हुई है / वीडियो देखने से साफ लग रहा है कि लड़की नाबालिग है / उसके साथ छेड़छाड़ करने वाले कई युवक भी नाबालिग ही लग रहे हैं / बता दें कि इस मामले में जोनल आईजी नैयर हसनैन खान के निर्देश पर एसआईटी गठन कर दिया गया है /

घटनास्थल पर एक बाइक भी गिरी हुई है / नंबर प्लेट जहानाबाद का है / इससे कयास लगाया जा रहा है कि ये घिनौनी हरकत जहानाबाद में हुई है / वायरल वीडियो के बारे में एसपी मनीष कुमार का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है / उन्होंने बताया कि बाइक पर जहानाबाद का नंबर है / इसको आधार मानकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है / टाउन थाने में मामला भी दर्ज कराया गया है /

एसपी के मुताबिक इस मामले में अभी तक कोई भी पीड़िता सामने नहीं आई है / कहीं शिकायत भी नहीं की गई है / वीडियो की सत्यता के बारे में भी जानकारी ली जा रही है / फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है / उन्होंने बताया कि पुलिस काफी गंभीरता से इस मामले की जांच में जुट गई है / अगर इसमें सच्चाई पाई गई तो दोषियों पर जरूर कार्रवाई की जाएगी /