PTB News

Latest news
स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप

प्रेमिका ने प्रेमी को पहले बुलाया मिलने के लिए, फिर चला दी गोली, जाँच में जुटी पुलिस,

Girlfriend called boyfriend first to meet, then opened fire, police engaged in investigation

PTB Crime News पश्चिम बंगाल : लड़की के इंकार पर प्रेमी द्वारा हत्या व अन्य वारदातों के कई मामले सामने आते हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल के कटवा से बड़ा ही अजीबों-गरीब मामला सामने आया है। यहां पर एकतरफा इश्क में डूबी प्रेमिका ने अपने प्रेमी को गोली मार दी। बात सिर्फ इतनी सी थी कि प्रेमी ने उससे शादी के लिए इंकार कर दिया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रेमिका की तलाश शुरू कर दी है, उधर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, कटवा के बगान पाड़ा की मनीषा खातून ने अपने प्रेमी केसिया माठपाड़ा निवासी लाल चंद शेख को रात साढ़े आठ बजे के बाद एक गली में बुलाया। यहां दोनों के बीच कुछ देर बात हुई। बातों ही बातों में मनीषा ने लाल चंद के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। लाल चंद ने इससे इंकार कर दिया, जिसके बाद मनीषा ने लाल चंद के गाल पर किस की और उसे गोली मार दी। गोली लाल चंद की जैकेट को छूती हुई निकल गई। इसके बाद मनीषा तुरंत लापता हो गई। 

लाल चंद ने बताया कि मनीषा का उससे तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन बीच में मनीषा किसी और के साथ अफेयर में थी। इसकी जानकारी होने पर लाल चंद उससे दूर हो गया। वहीं मनीषा भी कटवा छोड़कर झारखंड में रहने लगी। बीते मंगलवार को मनीषा कटवा वापस आई और लाल चंद को मिलने के लिए बुलाया। इसी दौरान यह वारदात हुई। 

गोली की आवाज सुनते ही लोग सहम गए। जानकारी होने पर पुलिस और परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। मनीषा के घर वालों का कहना है कि लाल चंद मनीषा के साथ संबंध बनाना चाहता था, लेकिन वह उसके लिए तैयार नहीं हुई। जब उसने जोर जबरदस्ती की तो मनीषा ने लाल चंद की बंदूक से ही गोली चला दी। उधर, पुलिस मनीषा की तलाश कर रही है। वहीं यह भी पता लगा रही है कि मनीषा के पास बंदूक आई कैसे?