PTB News

Latest news
डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार एन.सी.सी. द्वारा आनरेरी कर्नल रैंक से सम्... Work Permit के नाम पर Travel Agent ने जालंधर के युवक का लगवा दिया Tourist Visa, घने जंगलों में फंसा,... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार का आयोजन, इंटर-हाउस मूट कोर्ट प्रतियोगिता में आइवीयन्स ने प्रदर्शित की कानूनी दक्षता, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां ने सफलतापूर्वक करवाया पीएसईबी गर्ल्स ज़ोनल टूर्नामेंट(ज़ोन -2) पी सीएम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के PG कॉमर्स और मैनेजमेंट विभाग ने गेस्ट लेक्चर आयोजित किया, एलपीयू के खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए आठ मेडल जीते, जिनमें 4 गोल्ड, 2 सिल्वर ... एच.एम.वी. की छात्रा ने बी.कॉम सेमेस्टर-VI यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में पहला स्थान हासिल किया, जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) के वेतन में 78 प्रतिशत की ऐतिहासिक बढ़ोतरी,मुख्यमंत्री Punjab Government को लगा तीसरे दिन फिर बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

चांदी व सोने में आई भारी गिरावट, खरीदने वालों को होगा फायदा

gold and silver prices fall today 19 june 2026

PTB Business न्यूज़ नई दिल्ली : सोने-चांदी के दाम में आज, 19 जून को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 9,209 रुपए गिरकर 2.31 लाख रुपए पर आ गई। इससे पहले इसकी कीमत 2.40 रुपए प्रति किलो थी। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3,152 रुपए गिरकर 1.45 लाख रुपए पर आ गया है। एक दिन पहले इसकी कीमत 1.48 रुपए थी। इस महीने 19 दिन में सोना 11 हजार रुपए और चांदी 32 हजार रुपए सस्ती हुई है।

.

.

अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम समझौता साइन हुआ है। इसकी वजह से पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा कम हो गया, जिससे निवेशकों ने सोने-चांदी जैसे ‘सुरक्षित निवेश’ से अपना पैसा निकालना शुरू कर दिया। फेडरल रिजर्व ने हाल ही में संकेत दिए हैं कि वह इस साल ब्याज दरों में कटौती करने के बजाय उन्हें बढ़ा सकता है। ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद से सोने जैसी बिना ब्याज वाली धातु की चमक कम हो जाती है। फेडरल रिजर्व के संकेतों के बाद वैश्विक बाजार में अमेरिकी डॉलर

.

.

इंडेक्स मजबूत हुआ है। आमतौर पर जब डॉलर मजबूत होता है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतें गिरती हैं। पिछले कुछ समय पहले सोने और चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी थीं। दामों में इतनी बड़ी तेजी आने के बाद बड़े निवेशकों और ट्रेडर्स ने मुनाफावसूली की, जिससे कीमतों में अचानक तेज गिरावट आई। सुरक्षित निवेश का आकर्षण कम होने से गोल्ड-सिल्वर ETFs में भारी बिकवाली देखी गई। आज सिल्वर ईटीएफ में 6% और गोल्ड ETF में 3% की

.

यह भी पढ़ें : मशहूर स्वीट शॉप में एक के बाद एक हुए कई धमाके, कई झुलसे, जांच में जुटी पुलिस

.

गिरावट है, जिसने घरेलू बाजार के भाव को नीचे खींचा है। इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। अब तक सोना 32 हजार रुपए सस्ता हो चुका। चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 1.55 लाख रुपए सस्ती हो गई है।

.

यह भी पढ़ें : खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के दो वांटेड सदस्य मलेशिया से हुए डिपोर्ट, DGP पंजाब ने किया खुलासा

.