PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

PCM SD कॉलेज फॉर वूमेन जालंधर में किया गया धूम धाम से स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन,

golden-jubilee-celebrations-were-organised-with-great-pomp-at-pcm-sd-college-for-women-jalandhar

.

PTB News “शिक्षा” : प्रेम चंद मारकंडा एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालंधर ने कॉलेज की 50 वर्षगांठ अत्यंत उत्साह पूर्वक मनाई। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल माननीय श्री गुलाबचंद कटारिया जी मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे।अन्य गण मान्यअतिथि स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत हमारे साथ जुड़े श्री सतीश कुमार जी, राष्ट्रीय सहसंयोगी स्वदेशी जागरण मंच के श्री सिद्धार्थ शर्मा जी सलाहकार सहकारिता विभाग हरियाणा सरकार श्री विनय कुमार जी,संगठन मंत्री पंजाब हरियाणा और जम्मू कश्मीर स्वदेशी जागरण मंच श्री विजय गुलाटी जी ,

.

राष्ट्रीय सेवा संघ के महानगरसंचालक श्री के डी भंडारी, पूर्व विधायक उद्योगपति श्री विवेक थापर जी ,श्री मति सी एम मारकण्डा जी पूर्व प्राचार्य एस डी कॉलेज मैंबर गवर्निंग बॉडी मदर ऑफ श्री नरेश मारकण्डा जी, श्री मति शकुंतला बुधिया पत्नी स्वर्गीय श्री पी सी बुधिया जी मेंबर ऑफ गवर्निंग बॉडी , डॉक्टर मधु पाराशर , डॉक्टर सुभाष शर्मा जी, श्री विकास अरोड़ा जी, संस्था से जुड़े सभी समाज सेवी संस्थाओं तथा उद्योगपति इकाइयों के प्रतिनिधि एस डी मैनेजमेंट के सभी प्रिंसिपल उपस्थित थे।

.

पंजाब की पारंपरिक रीति अनुसार कालेज प्रांगण के मुख्य द्वार पर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। तत्पश्चात स्वाव लंबी भारत अभियान के तहत कॉलेज में चलाए जाने वाले कार्यक्रमों से राज्यपाल जी को अवगत करवया गया जिसकी उन्होंने भूरि भूरि प्रशंसा की। मुख्य पंडाल में सर्वप्रथम कॉलेज की प्रबंधकीय समिति के अध्यक्ष श्री नरेश बुधिया जी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विनोद दादा जी , सचिव श्री नरेश मारकण्डा प्राचार्या डॉक्टर पूजा पाराशर जी द्वारा पुष्पगुच्छों से उनका अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर प्रबंधकीय कमेटी के अन्य सदस्य रमन बुधिया जी , श्री प्रवीन दादा जी , श्री टी एन लामा , श्री डी के जोशी भी उपस्थित थे।

.

राष्ट्रीय गान से समारोह का शुभारंभ किया गया । तत्पश्चात प्रथम पूज्य श्री गणेश वंदना नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसे दर्शकों द्वारा बहुत सराहा गया। प्राचार्या डॉक्टर पूजा पाराशर ने मान्यवर राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया जी का परिचय देते हुए कालेज प्रांगण में उनका हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर कॉलेज प्राध्यापिका डॉक्टर अनु बाला द्वारा शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति की गई । माननीय राज्यपाल श्री कटारिया जी ने अपने संबोधन में कॉलेज की प्रबंधकीय व्यवस्था की प्रशंसा की तथा उत्तर भारत में नारी शिक्षा की उत्तम मिसाल के रूप में अपने उद्देश्य को सफलतापूर्वक चलने वाली संस्था को बधाई दी।

.

कटारिया जी ने गुरू के स्वरूप को महिमामंडित करते हुए सामाजिक रूढ़ियों और बुराइयों के विरूद्ध लड़ने के लिए प्रेरित किया। बेटियों के गौरव मयी रूप को दर्शाते हुए संस्कार और संस्कृति से प्रभावित बताया उन्होंने प्रधानमंत्री कौशल योजनाओं की श्रेष्ठता बताते हुए उसे भारत का श्रेष्ठ भारत की ओर बढ़ता समृद्ध कदम है ।उन्होंने स्वावलंबी भारत के कर्मयोगियों को अपने कर कमलों से पुरस्कृत किया । स्वावलंबी भारत के सहसंयोगी
श्री सतीश जी ने अपने सम्भाषण में उद्यमिता की परिभाषा बताते हुए श्रोताओं और युवाओं को स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया ।

.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा कालेज के5o वर्षों के इतिहास केप्रत्यक्षदर्शी सोविनियर का लोकार्पण किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया ।तत्पश्चात राधा कृष्ण के रास नृत्य ने दर्शकों को भाव विभोर करते हुए मंत्रमुग्ध कर दिया। कॉलेज की प्रबंधकीय समिति के सचिव श्री नरेश मारकंडा जी ने कॉलेज की 50वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर सबको मुबारकबाद दी तथा राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया जी के प्रति आभार ज्ञापन किया ।कॉलेज तत्वाधान में पधारे अन्य गण मान्य अतिथियों के प्रति भी उन्होंने आभार व्यक्त किया । स्वावलंबी भारत अभियान के तहत सात लोगों को पुरस्कृत किया गया।

.

जिनमें अमित जैन प्रबंध निदेशक मेसर्स आतम वाल्व्स लिमिटेड, मनीष खन्ना निदेशक श्री कृष्णा प्रिंटर्स को-ऑप. सोसायटी लिमिटेड, ठाकुर उदयवीर सिंह संस्थापक और सीएमडी स्पेस रेस आर्किटेक्ट्स, रणतेज सिंह, एमडी ज्ञानी फार्म्स, डॉ. गुरबीर सिंह गिल एमडी ऑक्सफोर्ड अस्पताल जालंधर इस अवसर पर उपस्थित थे। इस समारोह का मंच संचालन श्री मती शिखा पुरी व श्रीमती रचना कुमारी रल्हन द्वारा किया गया । तत्पश्चात राष्ट्रगान से कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस आयोजन के कोर्डिनेटर डा नीना मित्तल,कैप्टन प्रिया महाजन व डॉ दिव्या बुधिया गुप्ता थे ।

.