PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

टोल देने वालों को सरकार देने जा रही हैं बड़ी राहत , इतने रुपए में बन सकेगा ‘लाइफटाइम पास’

government-is-going-to-give-a-big-gift-to-toll-payers-lifetime-pass-can-be-made-in-this-much-rupees

.

PTB Big News नई दिल्ली : हाइवे पर टोल चुकाने वालों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार जल्द ही आम लोगों के लिए स्कीम लेकर आ रही है। जिससे आपको हाईवे-एक्सप्रेसवे पर बने टोल प्लाजा पर बार-बार टोल टैक्स देने की जरूरत नहीं होगी। एक बार पेमेंट कर आप सालभर तक टोल प्लाजा से गुजर सकते हैं।

.

.

जल्द ही आपको मंथली के अलावा सालाना टोल पास बनवाने की सुविधा मिल सकती है। आप चाहे तो लाइफटाइम के लिए टोल पास बनवा सकेंगे। इस पास की मदद से आप पूरे साल भर बिना किसी रुकावट के नेशनल हाइवेज पर सफर कर सकेंगे। वहीं लाइफटाइम टोल पास के जरिए आप 15 साल तक बिना टोल दिए हाईवे पर गाड़ियां दौड़ा सकेंगे।

.

.

केंद्र सरकार जल्द ही एनुअल और लाइफटाइम टोल पास की सुविधा लाने जा रहा है। वर्तमान में सिर्फ मंथली टोल पास है। जल्द ही सालाना और लाइफटाइम टोल पास की सुविधा शुरू होने जा रही है। इस पास के चार्जेज क्या होंगे इसके बारे में फाइनल रेट्स सामने नहीं आए हैं, लेकिन पर्स्ताव के मुताबिक एनुअल पास के लिए आपक 3000 रुपये तो वहीं लाइफटाइम टोल पास के लिए आपको 30,000 रुपये चुकाना पड़ सकता है।

.

.

इस अनुअल या लाइफटाइम टोल पास के लिए आपको कोई नया कार्ड खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी। फास्टैग के जरिए ही पास को एक्टिवेट कर दिया जाएगा। 

.

.