PTB Big Breaking न्यूज़ दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की बैठक जारी है / सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, काउंसिल ने कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं और अन्य सामान पर टैक्स छूट 31 दिसंबर 2021 तक जारी रहेगी / इसके अलावा सरकार ने इसका दायरा भी बढ़ा दिया है. Ambphotericin और Tocilizumab पर कोई जीएसटी नहीं देना होगा / वहीं, रेमेडिसीवर और Heparin दवा पर 5 फीसदी जीएसटी लगेगा /
. .पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाने का विरोध शुरू हो गया है / केरल और महाराष्ट्र ने इसका विरोध किया है / एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये फैसला जीएसटी काउंसिल के लिए आसान नहीं है / क्योंकि इसके जरिए राज्यों की मोटी कमाई होती है / राज्य सरकार पेट्रोल पर कई तरह के टैक्स वसूलती है / ऐसे में इन्हें हटाने पर कमाई घट जाएगी / इसीलिए ये कदम बहुत क्रांतिकारी होगा / जानकारों के मुताबिक पेट्रोल पर जो वैट अभी लगता है, वो पुराने सेल्स टैक्स का नया नाम है / इसका जीएसटी से कोई लेना-देना नहीं है / हर राज्य ख़ुद ये फ़ैसला कर सकता है कि वो पेट्रोल पर कितना वैट लगाना है /
..
आज की बैठक में करीब 4 दर्जन आइटम्स पर लगने वाले जीएसटी में बदलाव पर फैसला किया जा सकता है / इसके अलावा कोरोना में इस्तेमाल होने वाली दवाई पर टैक्स में छूट की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ाने पर भी विचार हो सकता है / इससे पहले 12 जून को हुई पिछली बैठक में कोविड-19 दवाओं और आवश्यक वस्तुओं पर 30 सितंबर तक टैक्स की दरों को कम किया गया था / ऐसे में आज की बैठक में 11 कोविड दवाओं पर टैक्स छूट को 31 दिसंबर तक बढ़ाने का भी फैसला हो सकता है / बता दें कि देश में जीएसटी व्यवस्था एक जुलाई 2017 से लागू हुई थी /
. .वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अगस्त 2021 में सकल जीएसटी रेवेन्यू 1,12,020 करोड़ रुपये है, जिसमें केंद्रीय जीएसटी के 20,522 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी के 26,605 करोड़ रुपये, इंटीग्रेटेड जीएसटी के 56,247 करोड़ रुपये (माल के आयात पर जमा 26,884 करोड़ रुपये सहित) और उपकर (सेस) के 8,646 करोड़ रुपये (माल के इम्पोर्ट पर जमा 646 करोड़ रुपये सहित) हैं / हालांकि, अगस्त में जुटाई गई राशि, जुलाई 2021 के 1.16 लाख करोड़ रुपये से कम है / अगस्त 2021 में जीएसटी राजस्व, पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 30 प्रतिशत ज्यादा है / जीएसटी कलेक्शन अगस्त 2020 में 86,449 करोड़ रुपये था / मंत्रालय ने कहा कि जीएसटी कलेक्शन अगस्त 2019 में 98,202 करोड़ रुपये था / इस तरह अगस्त 2019 के मुकाबले इस साल अगस्त में कलेक्शन 14 प्रतिशत ज्यादा रहा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































