PTB News

Latest news
मज़दूर दिवस पर महंगाई का ‘तोहफ़ा’, LPG कीमतों में बढ़ोतरी आम जनता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सुखजि... ​बड़ी खबर: विधायक रमन अरोड़ा को फिर मिला सरकारी 'सुरक्षा कवच', विरोधियों के दावों की निकली हवा एचएमवी में तीन दिवसीय एफडीपी का समापन : ज्ञान और मूल्यों का संगम स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने शहर की विभिन्न संस्थायों... जीएनए यूनिवर्सिटी में 7वां अंतरराष्ट्रीय आतिथ्य एवं पर्यटन सम्मेलन (ICOHOST–2026) शिरोमणि अकाली दल ने शराब के नशे में धुत विधानसभा पहुंचे भगवंत मान का डोप टेस्ट करवाने की रखी मांग राष्ट्रपति को दिया गया गरिमामय विदाई समारोह, ईरान पर मिसाइलों से अमेरिका कर सकता है हमला, बचे हुए ईरानी नेता टारगेट पर, सेना ने बताया ट्रम्प को प... दुःखद ख़बर! किश्ती के बाद डूबा क्रूज, 29 लोगों की कटी थी टिकट, लेकिन 47 पर्यटक थे सवार, PM मोदी ने जत... मई के पहले दिन महंगाई की जनता पर बड़ी मार, सिलेंडर हुआ 1 हजार रुपए महंगा,

आप सरकार दिखा रही है हजारों करोड़ के GST रिफंड रोककर 16% वृद्धि के फर्जी आंकड़े,

GST refunds issue raises questions over reported growth figures

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के महासचिव अनिल सरीन ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब में जीएसटी के नाम पर खुली लूट, धमकी और डर का राज कायम किया गया है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा द्वारा जीएसटी राजस्व में 16 प्रतिशत वृद्धि के दावे केवल आंकड़ों की हेराफेरी और जनता के साथ धोखा हैं। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी और सह-कोषाध्यक्ष सुखविंदर सिंह गोल्डी भी उपस्थित थे।

.

.

अनिल सरीन ने कहा कि अप्रैल से नवंबर तक 17,860 करोड़ रुपये का कलेक्शन दिखाकर आम आदमी पार्टी पंजाब की जनता को मूर्ख समझ रही है। हकीकत यह है कि व्यापारियों के जीएसटी रिफंड जानबूझकर महीनों से रोके गए हैं, मई से लेकर आज तक फाइलें धूल खा रही हैं और सरकार झूठा राजस्व दिखाकर अपनी नाकामी छिपा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जीएसटी विभाग को हर व्यापारी पर चार-चार निरीक्षण और हर महीने लगभग 100 करोड़ रुपये की लक्षित वसूली के आदेश दिए गए हैं।

.

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के कई नेता भाजपा में हुए शामिल, पार्टी को पंजाब में मिली बड़ी मजबूती,

.

अधिकारियों द्वारा पेनल्टी के नाम पर धमकियां, नोटिसों की बौछार और स्टेट इंटेलिजेंस के इस्तेमाल के जरिए व्यापारियों को दबाने की नीति अपनाई जा रही है। अनिल सरीन ने कहा कि सरकार ने खुद स्वीकार किया है कि स्टेट इंटेलिजेंस के माध्यम से हुई कलेक्शन 321 करोड़ से बढ़कर 618 करोड़ रुपये हो गई है। यह साफ साबित करता है कि डराकर, धमकाकर और घुटने टेकने पर मजबूर करके पैसा निकाला जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में टैक्स सुधार नहीं कहा जा सकता।

.

.

भाजपा नेता ने सीधा सवाल किया कि यदि वास्तव में राजस्व बढ़ रहा है तो फिर शिक्षकों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों, अर्बन बॉडीज़ के कर्मचारियों और पेंशनरों को अपनी तनख्वाहों और पेंशनों के लिए सड़कों पर क्यों उतरना पड़ रहा है? यह साबित करता है कि पंजाब का खजाना खाली है और सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। अनिल सरीन ने कहा कि एक तरफ आम आदमी पार्टी ‘ईज़ ऑफ बिज़नेस’ के झूठे दावे कर रही है

.

यह भी पढ़ें : पंजाब में कांग्रेसी नेता पर हमले का नया Video आया सामने, फायरिंग के बाद भागते नजर आए हमलावर, घायल सिद्धू ने किया बड़ा खुलासा,

.

और दूसरी तरफ व्यापारियों की वर्किंग कैपिटल जब्त कर उन्हें कारोबार बंद करने की ओर धकेला जा रहा है। इसका नतीजा काले धंधे, गैरकानूनी लेन-देन और आर्थिक अराजकता के रूप में सामने आएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी सरकार की होगी। अनिल सरीन ने कहा कि आम आदमी पार्टी के जीएसटी आंकड़े पूरी तरह फर्जीवाड़े, जबरदस्ती और धोखे पर आधारित हैं। भारतीय जनता पार्टी इस टैक्स टेररिज़्म को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और व्यापारियों के रिफंड बिना देरी तत्काल जारी किए जाएं।

Latest News