PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

Air India का विमान रिहायशी इलाके में हुआ क्रेश, आसमान में दिख रहा धुएं का गुबार, इलाके में मची अफरा-तफरी, 238 यात्री थे सवार,

gujarat-ahmedabad-air-india-plane-crash-residential-area

PTB Sad न्यूज़ अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आज अचानक हुए एक विमान हादसे में कई लोगों के मारे जाने को ख़बर है। मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के मेघानी इलाके में यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह यात्री विमान है और अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ करते ही हादसे का शिकार हो गया।

.

.

घटनास्थल पर अग्निशमन दल की टीमें पहुंच गई हैं और राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार जब एयर इंडिया का एक विमान टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। विमान में 238 लोगों के सवार थे। यह विमान अहमदाबाद से लंदन की उड़ान पर था। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बचाव और राहत कार्य में लगी हैं।

.

gujarat-ahmedabad-air-india-plane-crash-residential-area

यह हादसा अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में हुआ है। सभी आपात सेवाओं को बचाव और राहत कार्य में लगा दिया गया है। हादसे के बाद पूरे इलाके में हर तरह धुंआ ही धुंआ छाया रहा। आसमान काले धुंए से ढका हुआ था। हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है इसकी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। CISF के मुताबिक विमान टेकऑफ करने के बाद शहर के एक रिहायशी इलाके में एक बिल्डिंग से टकरा गया और फिर उसमें भीषण आग लग गई।

.

.

इस कारण आसमान में हर तरफ धुंआ ही धुंआ ही फैल गया। हादसे के बाद युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस दिल दहला देने वाली घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के मुताबिक इस विमान में कुल 220 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। यह विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर था। यह लंबी दूरी के अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए यह एक शानदार विमान है।

.