.
gurdev singh a big conspiracy in punjab arrested from jalandhar PAP Chowk with a currency of 3 lakh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आई है जहां 4 आतंकियों को पकड़ने के बाद स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने जर्मन में बैठे मास्टर माइंड गुरमीत सिंह उर्फ डॉक्टर के भाई गुरदेव सिंह टांडा को जालंधर से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है / जालंधर के पीएपी से आरोपी को 3 लाख रूपये की जाली करंसी के साथ पकड़ा है /
..
गुरदेव सिंह को पिछले साल फरवरी में एसएसओसी की टीम ने थाइलैंड से डिपोर्ट करवाया और आईजीआई एयरपोर्ट दिल्ली से गिरफ्तार किया था / इस पर जगराओ में एक्सप्लोजन व आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज था / तभी से वह फरार चल रहा था / आरोपी इसके बाद तकरीबन 10 साल पाकिस्तान में भी रहा और फिर थाईलैंड भाग गया था /
..
एसएसओसी को सूचना मिलने के बाद उसे डिपोर्ट करने की कार्रवाई शुरू की थी / डिपोर्ट किए जाने के बाद आरोपी काफी समय केंद्रीय जेल अमृतसर में रहा, लेकिन बाद में कोर्ट ने उसे बेल दे दी थी / जेल में उसकी मुलाकात मान सिंह से हुई थी / जेल में रहते हुए गुरदेव टांडा ने मान सिंह की बात पाकिस्तान में बैठे रणजीत सिंह नीटा से और अपने भाई जर्मन में बैठे डॉक्टर से करवाई / इसके बाद ही पंजाब में आतंकवाद फैलाने का मॉड्यूल तैयार किया गया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
gurdev singh a big conspiracy in punjab arrested from jalandhar PAP Chowk with a currency of 3 lakh


































