PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

लालजीत भुल्लर के बाद AAP के एक और विधायक का बढ़ा विवाद, कहा नहीं घुसने देंगे गांव में,

Gurdev Singh Dev Maan Punjab MLA elderly man incident controversy

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पटियाला के नाभा से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरदेव सिंह देव मान द्वारा एक बुजुर्ग को स्टेज से नीचे धकेलने और लात मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और विधायक की सफाई के बाद अब पीड़ित बुजुर्ग ने पूरा मामला बताया है। बुजुर्ग ने एक इंटरव्यू के दौरान AAP विधायक के दावों को पूरी तरह नकार दिया, जिसमें विधायक ने कहा था कि बुजुर्ग नशे में था।

.

.

बुजुर्ग का कहना है- मैं नशे में नहीं था। मैं तो स्टेज पर मौजूद कलाकार को पैसे देने गया था। वहां विधायक ने मुझे लात मारकर नीचे उतार दिया। साथ ही बुजुर्ग ने यह भी बताया कि वह खुद भी AAP के लिए काम कर चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अब उनके गांव में AAP के किसी नेता को घुसने भी नहीं देंगे। सिंगर को इनाम देने मंच पर गया: एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान संगरूर के सारोन गांव के रहने वाले बुजुर्ग कुलवंत सिंह ने कहा कि

.

Gurdev Singh Dev Maan Punjab MLA elderly man incident controversy

.

वह हर साल की तरह इस बार भी दुगरी में अमर सिंह चमकीला की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में गए थे। मंच पर बुजुर्ग ने बताया सिंगर बहुत अच्छा गा रहा था, इसलिए वह उसे इनाम के तौर पर कुछ पैसे देने के लिए स्टेज की ओर गए। वहीं बुजुर्ग ने कहा- मुझे किसी मुलाजिम ने नहीं रोका, लेकिन विधायक ने मुझे पकड़ लिया। उन्होंने बाजू पकड़कर मुझे मंच से घसीटा और लात मारकर नीचे गिरा दिया। स्टेज से गिरने के कारण मुझे अंदरूनी चोटें आई हैं।

.

यह भी पढ़ें : Supreme Court ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, कहा धर्म बदलते ही खत्म हो जाएगा SC/ST दर्जा,

.

मैं भी AAP का कार्यकर्ता: पीड़ित कुलवंत सिंह ने कहा- मैं खुद भी AAP के लिए काम कर चुका हूं, पार्टी का एक एक्टिव कार्यकर्ता रहा हूं, लेकिन इस व्यवहार के बाद अब मैं और मेरा गांव न तो इस विधायक को गांव में घुसने देंगे और न ही वोट देंगे। यह विवाद 8 मार्च को लुधियाना के दुगरी इलाके में मशहूर पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला और अमरजोत कौर की 38वीं बरसी के कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ। कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ,

.

यह भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद ईरानी विदेश मंत्रालय ने मानी अमेरिका से वार्ता की बात, क्या कहा?

.

जिसमें विधायक गुरदेव सिंह देव मान स्टेज पर खड़े एक बुजुर्ग को पैर से धक्का देते और नीचे गिराते नजर आए। विवाद बढ़ने पर देव मान ने सफाई दी थी कि वह व्यक्ति शराब के नशे में था और बार-बार स्टेज पर चढ़कर खलल डाल रहा था। उन्होंने कहा था कि वीडियो को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सत्ता के अहंकार में AAP नेता अब बुजुर्गों का अपमान कर रहे हैं।