PTB News

Latest news
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री से की भेंट... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर ने 'लाइफ ऑफ ए ड्रॉप' साइंस एक्टिविटी का आयोजन किया, एच.एम.वी. में कौशल विकास पर वर्कशाप का आयोजन, इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंटों में किया शानदार प्रदर्शन, BJP में 4 दिग्गज नेताओं की एंट्री, पूर्व सांसद-MLA, पूर्व अकाली नेता, व CM भगवंत मान के पूर्व OSD भी... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਅਧਿਆਪਕ ਡਾ. ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੇ ਡੀਨ ਸਪੋਰਟਸ ਵਜੋਂ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ एच.एम.वी. में नव सत्र के शुभारंभ में हवन यज्ञ का आयोजन, मुंबई में 9 साल बाद हो रहे 29 नगर निगमों पर चुनाव, मतदान केंद्रों पर लगी लाइनें, CM भगवंत मान श्री अकाल तख्त पर पहुंचे, 12 बजे जत्थेदार को देंगे स्पष्टीकरण, जालंधर में स्कूल बस ड्राइवर की संदिग्ध मौत के बाद परिवार ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप,
Translate

टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके ही पिता ने कर दी तीन गोलियां मारकर हत्या,

gurugram-tennis-player-murder-was-radhikas-father-upset-with-her-music-video

PTB Crime न्यूज़ गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राधिका के पिता सोशल मीडिया पर अपलोड राधिका के एक म्यूजिक वीडियो से बहुत नाराज थे। पिता दीपक यादव ने राधिका से कहा था कि वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो डिलीट कर दे, लेकिन राधिका ने मना कर दिया।

.

जिस वजह से गुस्साए पिता ने उसकी हत्या कर दी। वहीं, दावा किया जा रहा है कि राधिका के सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स को डिलीट कर दिया गया है। यह किसने किया इस सवाल का जवाब अभी किसी के पास नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि, एक कलाकार जिसका नाम ‘इनाम’ है, उसका राधिका के साथ ‘कारवां’ नाम का म्यूजिक वीडियो सामने आया है। जो यूट्यूब पर करीब एक साल पहले अपलोड किया गया था। इस गाने को जीशान अहमद ने प्रोड्यूस किया था।

ऐसा कहा जा रहा है कि इस गाने के कई दृश्यों में राधिका और इनाम एक साथ दिखाई दे रहे हैं। राधिका के पिता को यह म्यूजिक वीडियो पसंद नहीं आया था। पिता ने राधिका से इस वीडियो को उसके इंस्टाग्राम से हटाने के लिए कहा था, लेकिन राधिका ने ऐसा करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर पिता और पुत्री के बीच विवाद हुआ। हालांकि, अमर उजाला ऐसे किसी म्यूजिक वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

.

राधिका की हत्या के बाद कई तरह से सवाल उठ रहे हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि राधिका के पिता ने उसकी हत्या इसलिए की क्योंकि उन्हें बेटी की कमाई खाने वाले जैसे कमेंट का सामना करना पड़ता था। वहीं एक सवाल यह भी उठता है कि जिस पिता ने मेहनत कर बेटी को खेल में आगे बढ़ने के लिए बचपन से सपोर्ट किया। उसे एक बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी बनाया। वो एकाएक बेटी का दुश्मन कैसे बन गया?

हरियाणा में तो बेटी को खेल के लिए काफी सपोर्ट किया जाता है। वह काफी समय से टेनिस अकादमी चला रही थी। आखिर एकदम से ऐसा क्या हुआ कि पिता ने बेटी की हत्या कर दी? ऐसे कई तरह के सवाल हैं जो पुलिस के लिए पहेली बने हुए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि अकादमी खोलने के बाद राधिका के पिता नाराज हो गए थे। उनका कहना था कि गांव में जब वह कभी निकलते हैं तो गांव वाले उसे बेटी की कमाई खाने संबंधी बात कहते हैं।

.

इस बात को लेकर पिता दीपक काफी परेशान रहता था। बीते 15 दिनों से पिता व बेटी में टेनिस अकादमी को लेकर झगड़ा चल रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी होने पर पिता दीपक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटी राधिका की पीठ में तीन गोली मार दी। पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

सेक्टर-57 के सुशांतलोक-2 में बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11.30 बजे महिला टेनिस खिलाड़ी को उसके पिता ने तीन गोली मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टेनिस खिलाड़ी के अकेडमी चलाने पर नाराजगी के चलते पिता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से उसी पीठ में गोली मार दी। राधिका यादव को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका की पहचान राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव (करीब 25 वर्ष) के रूप में हुई है, जोकि अपने परिवार के साथ सेक्टर-57 स्थित सुशांतलोक-2 में रहती थी। मृतका राधिका एक टेनिस अकेडमी चलाती थी और उसके पिता (आरोपी) टेनिस अकेडमी चलाने की बात से खुश नहीं थे। मृतका के साथ टेनिस अकेडमी चलाने को बात पर हुए विवाद के चलते बृहस्पतिवार को राधिका यादव के पिता ने गुस्से में आकर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से तीन गोली उसकी पीठ में मार दी।

गोली लगने के बाद राधिका का चाचा कुलदीप और चचेरा भाई उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। टेनिस खिलाड़ी को गोली मारने की सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (पूर्व), सेक्टर-56 थाने के प्रभारी, एफएसएल, सीन ऑफ क्राइम और फिंगरप्रिंट की पुलिस टीमें घटनास्थल पहुंची। जिस घर में गोली मारी गई थी, पुलिस ने वहां पर साक्ष्य एकत्रित किए गए।

.

मृतका के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी रखवाया गया। पुलिस जांच में पता चला कि राधिका ने टेनिस खेल में कई पदक भी जीते हैं। कुछ माह पहले कंधे में चोट लगने के कारण राधिका ने टेनिस खेलना छोड़ दिया था। इसके बाद राधिका ने वजीराबाद गांव में बच्चों को टेनिस सिखाने के लिए अकादमी शुरू की थी, लेकिन राधिका के पिता दीपक इस अकादमी को खोलने के खिलाफ थे। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि

पुलिस को निजी अस्पताल से युवती को गोली लगने की सूचना मिली तो सेक्टर-56 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत खिलाड़ी राधिका के पिता दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी

.

.

Latest News