PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

पंजाब, जिम मालिक पर कातिलाना हमला, मारी ताबड़तोड़ गोलियां, फैली सनसनी,

gym-owner-murdered-in-village-ghariala-of-tarn-taran-punjab

PTB Big न्यूज़ तरनतारन : तरनतारन के थाना सदर पट्टी के अंतर्गत आते गांव घरियाला में देर रात एक जिम मालिक की दो अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। थाना सदर पट्टी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

.

.

जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह पुत्र मलूक सिंह निवासी गांव घरियाला करीब आठ साल तक विदेश में नौकरी करने के बाद सात माह पहले ही गांव लौटा था और जिम चलाता था। सोमवार रात करीब डेढ़ बजे दो अज्ञात व्यक्ति रणजीत सिंह के घर में घुस आए। रणजीत अपनी पत्नी और बेटे के साथ कमरे में सो रहा था। आरोपियों ने रिवाल्वर से उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

.

.

शरीर पर पांच गोलियां लगने से रणजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोलियों की आवाज सुनकर पिता मलूक सिंह जब हमलावरों को पकड़ने के लिए आगे आए तो आरोपी उन्हें धक्का देकर मौके से भागने में सफल रहे। रणजीत के पिता मलूक सिंह ने बताया कि उनके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, लेकिन उनके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे उनका घर बर्बाद हो गया है। इस घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर पट्टी के प्रमुख गुरतेज सिंह मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी।

.

.

.

Latest News