PTB News

Latest news
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनकर उभरा सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਆਰਮੀ ਵਿੰਗ ਵੱਲੋਂ 2026-27 ਸੈਸ਼ਨ ਲਈ ਐੱਨ.ਸੀ.ਸੀ. ਕੈਡਿਟਾਂ ਦੇ ਨਵੇਂ ਬੈਚ ਦੀ ਭਰਤੀ, एच.एम.वी. में उत्साह से मनाया गया नेशनल हैंडलूम दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन का नाम रोशन: कॉस्मेटोलॉजी की छात्राओं ने डी एन डी यूनिवर्सिटी के नतीज... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने शानदार नतीजों के साथ तय किया एक सफल सफ़र, जालंधर : घर पर बच्चों के साथ सो रही महिला पर अज्ञात हम/लावरों ने बरसाईं गो/लियां, कारों के टूटे शीशे देश की जनता को फिर लगेगा महंगाई का झटका, रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें होंगी महंगी LPU में नए सफर की स्टारडम भरी शुरुआत, सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने किया फ्रेशर्स का स्वागत ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਵਿਖੇ ਜਗੀਰਦਾਰ ਬਖਸ਼ੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੜੈਚ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ, एच.एम.वी की छात्रा ने एम.एस.सी. केमिस्ट्री में यूनिवर्सिटी में टॉप किया,

जालंधर में ‌(बब्बर खालसा इंटरनेशनल) मॉड्यूल से हैंड ग्रेनेड हुआ बरामद, DGP पंजाब ने किया बड़ा खुलासा,

hand-grenades-recovered-from-bki-module-in-jalandhar-orders-were-being-received-from-canada-dgp-punjab-gaurav-yadav-made-a-big-revelation

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब पुलिस की जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने बीकेआई (बब्बर खालसा इंटरनेशनल) मॉड्यूल गिरफ्तार किए गए गुर्गों से पूछताछ के बाद बड़ी आतंकी घटना को टाल दिया है। बता दें कि काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने कुछ दिन पहले बीकेआई से जुड़े राजस्थान के रहने वाले आतंकी रितिक नरोलिया और एक किशोर की गिरफ्तार किया था। दोनों की पूछताछ के बाद अन्य पहलुओं की जांच की गई।

.

.

जिसके बाद पुलिस ने आतंकी वारदात में इस्तेमाल किया जाने वाला एक 86पी हैंड ग्रेनेड बरामद किया है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने कहा- राजस्थान से रितिक नारोलिया और एक नाबालिग की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में मिली जानकारी पर उनके सहयोगियों को भी पकड़ा गया। इनमें विश्वजीत को कोलकाता से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह मलेशिया भागने की कोशिश कर रहा था, जबकि जैक्सन को नकोदर से दबोचा गया।

.

hand-grenades-recovered-from-bki-module-in-jalandhar-orders-were-being-received-from-canada-dgp-punjab-gaurav-yadav-made-a-big-revelation

इन्हीं की गिरफ्तारी से हैंड ग्रेनेड की बरामदगी संभव हो पाई। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह पूरा मॉड्यूल कनाडा स्थित बीकेआई के मास्टरमाइंड ज़ीशान अख्तर और अजय गिल के निर्देशों पर काम कर रहा था। आरोपियों विश्वजीत और जैक्सन ने जुलाई के आखिरी सप्ताह में अपने साथियों की मदद से ब्यास से दो हैंड ग्रेनेड हासिल किए थे। गौरव यादव ने कहा कि इन दोनों ग्रेनेड में से एक को लगभग 10 दिन पहले SBS नगर स्थित

.

.

एक शराब की दुकान पर इस मॉड्यूल के अन्य सदस्यों द्वारा विस्फोटित किया गया था। इससे यह साफ होता है कि यह नेटवर्क लगातार राज्य में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था। डीजीपी ने बताया कि इस मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य से आतंकवाद और संगठित अपराध को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

.