.
.
Hans Raj Hans welcomed Youth Akali Dal leaders after becoming MP
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पंजाब लौटे पंजाबी गायक और दिल्ली से सांसद हंस राज हंस का जालंधर के लोगों ने भव्य स्वागत किया /
.
.
हंस राज हंस का जालंधर पहुंचे पर एक स्थानीय होटल में शिरोमणि अकाली दल के सीनियर और यूथ नेताओं ने फूलों का गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत किया / इस दौरान दिल्ली से सांसद हंस राज हंस ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उनको सौंपी गई है उसे वह पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे /
.

.
इस मौके पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए हंस राज हंस ने अपनी जीत का सेहरा परमात्मा, अपने वर्करों और प्रधानमंत्री मोदी के सिर बांधा / इस मौके पर यूथ अकाली दल जालंधर शहरी के युवा नेता अमित मैणी व स. सरबजीत सिंह मक्कड़, (हल्का इंचार्ज जालंधर केंट) शिरोमणि अकाली दल ने भी फूलों का गुलदस्ता देकर दिल्ली के सांसद हंस राज हंस का स्वागत किया /
.
.
इस मौके पर भारी संख्या में शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेताओं के साथ-साथ यूथ अकाली दल के नेता और कार्यकर्ता व शहर के गणमान्य व्यक्ति भी मुख्य रूप से हंस राज हंस को बधाई देते पहुंचे थे /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Hans Raj Hans welcomed Youth Akali Dal leaders after becoming MP

































