PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस हुई हादसे का शिकार, कई बच्चे हुए घायल,

haryana-bhiwani-private-school-bus-accident-derailed-baliyali-bawani-kehra-road

PTB Big न्यूज़ भिवानी : भिवानी में गांव बलियाली से बवानीखेड़ा रोड पर एक स्कूल बस सड़क से नीचे गहराई में उतर गई। जिसमें करीब 50 बच्चे सवार बताए जा रहे हैं। इस हादसे में कई बच्चे भी घायल हो गए। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। आपको यह भी बता दें कि जहां पर स्कूल बस सड़क से नीचे उतरी वहां पर खेत सड़क से करीब 7-8 फुट गहरे हैं। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

.

प्राइवेट स्कूल की बस वीरवार सुबह बच्चों को लेकर गांव बलियाली से बवानीखेड़ा जा रही थी। इसी दौरान जब बस गांव बलियाली से करीब 1-2 किलोमीटर चली तो सामने से भी प्राइवेट कंपनी की बस आ रही थी। दोनों बसों को रोड क्रॉस करने के दौरान प्राइवेट स्कूल की बस सड़क से नीचे गहराई में उतर गई। जिसके कारण यह हादसा हुआ। गांव बलियाली के सरपंच सचिन सरदाना ने बताया कि सुबह गांव बलियाली से बवानीखेड़ा प्राइवेट स्कूल बस जा रही थी।

.

.

इसकी सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए थे। यह मामला लापरवाही का लग रहा है। लापरवाही ड्राइवर व पीडब्ल्यूडी विभाग की है। रोड में दोनों तरफ से कटाव हो रखा है। बस पर जो नंबर लिखा हुआ है वह भी नहीं मिल रहा है, इसमें स्कूल प्रशासन की भी लापरवाही है। वहीं स्कूल प्रशासन मौके पर भी नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि सुनने में आ रहा है कि जो ड्राइवर था वह साइड सीट पर बैठा था और दूसरा व्यक्ति बस चल रहा था। जब यह बस सड़क से नीचे गिरी है

उसे समय सोलर कंपनी की दूसरी बस यहां से गुजर रही थी। यह बहुत बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आज से करीब 15 दिन पहले पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ व जेई को व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत दी थी। जिसमें हवाला दिया था कि यहां से स्कूलों की बस गुजरती है। सड़क के दोनों तरफ मिट्टी का कटाव बहुत ज्यादा है। अब बारिश से मिट्टी का कटाव होना भी हादसे का कारण बना है। बवानीखेड़ा SHO ओमप्रकाश ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि

.

.

बलियाली से बवानीखेड़ा रोड पर जाते समय प्राइवेट स्कूल बस सड़क से नीचे उतर गई। जिसमें करीब 50 से 60 बच्चे सवार थे। सड़क पर बराबर से दूसरी बस निकलते समय स्कूल बस रोड़ से नीचे उतर गई। कोई भी बच्चा गंभीर नहीं है सभी नॉर्मल है। कुछ बच्चे स्कूल चले गए और कुछ घर चले गए। इसमें ड्राइवर की लापरवाही तो सामने आ ही रही है। दूसरा मौसम की वजह से सड़क के साथ जमीन कच्ची है। वह भी कारण रहा।

.

ड्राइवर से बस नियंत्रित नहीं हुई इसलिए लापरवाही है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है। ड्राइवर बदलने के आरोप पर एसएचओ ने कहा कि इसकी जांच कर रहे हैं स्कूल मलिक व बच्चों से भी पता किया जाएगा। अगर दूसरा ड्राइवर होगा तो उसका भी पता लगाया जाएगा। बच्चों के परिजनों से मिल जाएगा और जो भी शिकायत देंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Latest News