PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

एक तरफ ख़ुशी, दूसरी तरफ छाया मातम, घर लौट रहे किसानों के साथ हुआ बड़ा हादसा, नेशनल हाईवे पर ट्रॉली को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर,

haryana hisar truck hit the farmers trolley returning from the agitation one farmer from punjab killed two injured kisan andolan fateh march

PTB Shocking न्यूज़ दिल्ली : एक तरफ जहां किसान आज ख़ुशी मनाते हुए फतेह मार्च के साथ अपनी घर वापसी कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ टीकरी बॉर्डर से आंदोलन समेटकर घर लौट रहे पंजाब के किसानों के साथ हिसार में बड़ा हादसा हो जाने से मातम छा गया है। नेशनल हाईवे 9 पर हिसार में आय सुबह यानि शनिवार को करीब 7 बजे बड़ा हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि आंदोलन से वापस लौट रहे किसानों की ट्रॉली को गांव ढंडूर के पास ट्रक ने टक्कर मारी। हादसे में पंजाब के मुक्तसर साहिब निवासी किसान सुखविंदर की मौत हो गई, जबकि अन्य दो किसान घायल हो गए। मौके पर पुलिस टीम पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आंदोलन खत्म होने के बाद पंजाब के किसान नेशनल हाईवे 9 से होते हुए पंजाब जा रहे थे। जब किसानों का काफिला हिसार में बगला रोड मोड़ के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आए एक ट्रक ने ट्रॉली को जोरदार टक्कर दे मारी। ट्रक की टक्कर से ट्रॉली मौके पर ही पलट गई, जिससे मुक्तसर साहिब के किसान सुखविंदर सिंह पुत्र जीता सिंह उम्र 38 साल की मौत हो गई।

वहीं इस भयानक हादसे में घायल हुए अजय प्रीत उम्र 38 साल, गोगा उम्र 60 से 65 साल व दारा सिंह उम्र 55 को चूड़ामणि अस्पताल हिसार में दाखिल करवाया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है / आपको यह भी बता दें कि आज से फ़तेह मार्च के साथ ही किसान आंदोलन खत्म कर अपने घर की और वापसी कर रहे हैं /

PTB News सभी से हाथ जोड़कर निवेदन करता है कि किसानों की घर वापसी के दौरान उनका स्वागत करें और हो सके तो रात के अँधेरे में वापिस आ रहे रहे किसानों को कुछ दिन के लिए रस्ते में रौशनी का बंदोबस्त जरूर करें ताकि उनको अँधेरे में किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े /