PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

देश के एक और प्रसिद्ध यूट्यूबर को किया पुलिस ने गिरफ्तार, युवकों को बंधक बनाकर करता था गंदा काम,

haryana-mahendragarh-youtuber-bobby-kataria-arrested

.

PTB Big न्यूज़ गुरुग्राम : हरियाणा पुलिस ने प्रसिद्ध यूट्यूबर बॉबी कटारिया को गिरफ्तार किया है। कटारिया पर उत्तर प्रदेश मूल के दो युवकों से लाखों रुपए लेकर उन्हें विदेश भेजकर बंधक बना चाइनीज कंपनी में ले जाने का आरोप है। नौकरी के नाम पर विदेश भेजने तथा वहां बंधक बनाकर साइबर ठगी करने के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने यह करवाई की है।

.

.

वहां उनके साथ मारपीट कर पासपोर्ट छीन लिए गए और उन्हें अमेरिकन लोगों के साथ साइबर फ्रॉड करने को मजबूर किया गया। जैसे-तैसे युवक मौका पाकर वहां से भाग निकले और इंडियन एंबेसी पहुंचकर वापस भारत आए। पीड़ित युवकों का आरोप है कि जिस कंपनी में उन्हें बंधक बनाया गया, वहां करीब 150 भारतीय इसी प्रकार मानव तस्करी कर लाए गये थे। उनमें महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें बॉबी कटारिया जैसे दलालों ने नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी कर भेजा हुआ है।

.

बजघेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में यूपी के फतेहपुर निवासी अरुण कुमार और हापुड़ निवासी मनीष तोमर ने बताया कि वे बेरोजगार थे। वे इंस्टाग्राम पर अपने-अपने स्तर पर यूट्यूबर बॉबी कटारिया के टच में थे। बॉबी के यूट्यूब चैनल MBK पर उन्होंने विदेश में नौकरी दिलाने का विज्ञापन देखा। इसके बाद उन्होंने बॉबी से संपर्क किया। पीड़ितों का कहना था कि बॉबी ने उन्हें विदेश में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर अपने सेक्टर-109 स्थित ऑफिस बुलाया।

.

.

उसने कहा था कि कॉन्सेंट वन मॉल में मिलें। पीड़ितों ने बताया कि अरुण कुमार 1 फरवरी 2024 को बॉबी कटारिया से उसके आफिस में मिला। उसने 2 हजार रुपए में अपना रजिस्ट्रेशन कराया। इसके बाद बॉबी के कहने पर 13 फरवरी को उसके ऑफिस के खाते MBK ग्लोबल वीजा प्राइवेट लिमिटेड में 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। फिर इसके बाद कटारिया के कहने पर 14 मार्च को अंकित शौकीन नामक व्यक्ति के खाता में 1 लाख और ट्रांसफर किए। बॉबी ने शौकीन के वॉट्सऐप से वियनतियाने (लाओस) की टिकट भिजवाई।

.

इसके बाद वह 28 मार्च को बॉबी के कहने के मुताबिक एयरपोर्ट पर 50 हजार रुपए US डॉलर में बदलवाकर फ्लाइट में बैठ गया। इसी प्रकार उसके दोस्त मनीष तोमर से भी लाखों रुपए सिंगापुर भेजने के नाम पर लिए गए, लेकिन उसे भी फ्लाइट में बैठाकर वियनतियाने भेजा। जब दोनों एयरपोर्ट पर उतरे तो वहां उन्हें अभी नाम का एक युवक मिला। उसने खुद को बॉबी का दोस्त व पाकिस्तानी एजेंट बताया।

.

उसने उन्हें होटल माइकन सन में छोड़ दिया। दूसरे दिन अभी ने उन्हें नावतुई ट्रेन की टिकट कराकर ट्रेन में बैठा दिया। नावतुई स्टेशन से अभी ने टैक्सी द्वारा उन्हें गोल्डन ट्रैंगल छुड़वा दिया, जहां उन्हें अंकित शौकीन और नीतीश शर्मा उर्फ रॉकी नामक युवक मिले। वे उन्हें बेनामी चाइनीज कंपनी में ले गए। वहां दोनों दोस्तों के साथ जमकर मारपीट की गई और उनके पासपोर्ट छीन लिए गए।

.

उन्हें अमेरिकन लोगों के साथ साइबर फ्रॉड करने को मजबूर किया गया। दोनों को धमकी दी गई कि यदि उनके अनुसार काम नहीं किया गया तो इंडिया नहीं पहुंच सकेंगे। यहीं मार दिया जाएगा। उस कंपनी में करीब 150 भारतीय इसी प्रकार मानव तस्करी कर लाए गए थे।हालांकि, जैसे-तैसे युवक वहां से भाग गए। CIA-10 इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया है कि बाझघेड़ा थाने में आज शिकायत की गई थी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर CIA की टीम ने बॉबी कटारिया को गिरफ्तार किया है।