PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

बंद कोठी के टॉयलेट से मिले हैंड ग्रेनेड और बम, इलाके में मचा हड़कंप,

haryana rohtak rewari hand grenades bombs found from kothi gurugram nsg and bomb disposal squad engaged in search operation BIG Breaking News

PTB Big न्यूज़ गुरुग्राम : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर-31 की एक बंद कोठी में 10 से ज्यादा हैंड ग्रेनेड और बम मिले हैं / सभी हथियार कोठी के टॉयलेट में छिपाकर रखे गए थे / पुलिस टीम ने इन्हें बरामद कर पार्क में गड्‌ढा खोदकर डिफ्यूज कर दिया / आपको बता दें कि गौरतलब है कि पैरोल मिलने के बाद से डेरा प्रमुख राम रहीम एक दिन पहले तक शहर में ही था /

उस पर आतंकी हमले का अंदेशा जताते हुए सरकार ने Z प्लस सुरक्षा भी प्रदान की थी / हैंड ग्रेनेड और बम मिलने के सूचना पर पुलिस ने आसपास के इलाके की सड़कों को खाली करवा दिया गया वहीं घर के मालिक की भी तलाश की जा रही है, बताया जा रहा है कि वह दिल्ली में रहता है / पुलिस के आला अधिकारी और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की /

पुलिस के अनुसार, गुरुग्राम सेक्टर-31 में कोठी नंबर-P-12 काफी दिन से बंद पड़ी है / आज यानि मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि कोठी में हैंड ग्रेनेड और बम रखे हैं साथ ही काफी मात्रा में हथियार भी छिपाए गए हैं / सूचना के बाद डीसीपी से लेकर अन्य पुलिस अधिकारियों ने कोठी की तलाशी शुरू की, कोठी खाली थी और वहां कोई नहीं मिला। तलाशी के दौरान कई हैंड ग्रेनेड और बम मिले /

बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड सहित गुरुग्राम पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर जांच की, हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना NSG को दी गई / हैंड ग्रेनेड के साथ ही गोलियों के खाली खोल भी बरामद हुए हैं / बताया जा रहा है कि पुलिस को मुखबिर से रिपोर्ट मिली थी कि सेक्टर-31 स्थित कोठी में बम और अन्य खतरनाक हथियार रखे हैं /

कोठी के अंदर हथियार होने की जानकारी मिली तो पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया / इसके बाद मौके पर पुलिस अधिकारी और बम निरोधक दस्ता पहुंचा / पुलिस के आला अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रही है / कोठी में मिले हैंड ग्रेनेड सभी टॉयलेट में छिपाकर रखे गए थे / पुलिस ने कोठी को चारों ओर से घेरे रखा है अन्य हथियारों की भी तलाश की जा रही है /