PTB News

Latest news
एचएमवी में एआई-सक्षम दवा खोज और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट स्नातकोत्तर विभाग ने ऑनलाइन सेमिनार आय... आईवी वर्ल्ड स्कूल में “जिज्ञासा से आत्मविश्वास तक” थीम पर आधारित किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का भव्... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में ग्रुप का नाम रोशन किया, पंजाब में विफल कानून-व्यवस्था पर सांसद सुखजिंदर रंधावा ने उठाए सवाल सिंगर-रैपर बादशाह को जल्द किया जाये गिरफ्तार, महिला आयोग का सख्त आदेश, पासपोर्ट भी किया जाये जब्त, जालंधर से दुःखद खबर, पहले लगाई कमरे में आग फिर, पत्नी-बेटे की आंखों के सामने व्यक्ति जला जिंदा, पेट्रोल से लेकर LPG ही नहीं, पानी तक पहुंची ईरान युद्ध की आग, जानें कारण? Stock Market में गर्मी में इन पावर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा उछाल, देखें Top पा... Good News भारत के लिए, Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज, जाने कैसे?
Translate
[gtranslate]

छात्रा से फोन पर अश्लील बातें करने वाले टीचर का ऑडियो वायरल, जांच के दिए आदेश,

haryana sirsa porn audio clip of teacher talking to girl student is viral order to investigate case

.

.

haryana sirsa porn audio clip of teacher talking to girl student is viral order to investigate case

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Shocking न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा में सिरसा जिले के राजकीय विद्यालय की एक छात्रा से टीचर द्वारा फोन पर अश्लील बातें करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है / शिक्षक से परेशान छात्रा ने प्रिंसिपल को पत्र भेजकर इसकी शिकायत की है / वहीं सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद डीसी ने तुरंत जांच के आदेश दिए हैं / डीसी के आदेश पर सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी और एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने स्कूल का निरीक्षण किया /

.

बीते दिन जिला शिक्षा अधिकारी और एसडीएम के नेतृत्व में टीम जांच करने स्कूल में पहुंची / इस दौरान उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल, स्कूल स्टाफ, 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं के अलावा शहरवासियों के बयान दर्ज किए है / इधर, पुलिस प्रवक्ता सुरजीत ने बताया स्कूल के मुख्य अध्यापक की शिकायत पर आरोपी टीचर पर केस दर्ज कर लिया गया है /

.

अपने शिकायत पत्र में छात्रा ने लिखा है कि वो पढ़ाई करना चाहती है, लेकिन इसी स्कूल के शिक्षक प्रवीण उसके साथ अश्लील हरकत करते हैं और अश्लील बातें करते हैं / इतना ही नहीं उसे फोन कर अश्लील फोटो और अश्लील ऑडियो मांगते हैं / पीड़ित छात्रा का कहना है कि शिक्षक ने उसका स्कूल में आना मुश्किल कर दिया है /

.

छात्रा ने शिक्षक को कई बार मना भी किया है कि वो उसके साथ ऐसी बातें न करें, पर वो नहीं मानें / छात्रा ने अपने शिकायत पत्र में कहा कि उसने शिकायत पेटी में भी सर प्रवीण की शिकायत लिखकर डाली थी, लेकिन प्रिंसिपल तक वो चिट्ठी नहीं पहुंची / छात्रा ने बताया कि शिक्षक ने किसी को भी इस बारे में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है / साथ ही स्कूल से नाम काट दिया जाने की बात कही है /

.

वहीं छात्रा ने बताया कि उसने अपने साथी के हाथ ऑडियो भी भेजी है और इस पत्र के माध्यम से वो लिखित रूप में शिकायत भेज रही है / ऐसे में पीड़ित छात्रा ने प्रिंसिपल से अनुरोध किया है कि वो उसे इंसाफ दिलाए / छात्रा का कहना है कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वो खुदकुशी कर लेगी /

.

.

 

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/

haryana sirsa porn audio clip of teacher talking to girl student is viral order to investigate case