PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

देर रात फिर चली गोलियां, 2 कारों में आए 10-12 बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोलियां मारकर की हत्या, फैली सनसनी,

haryana-sonipat-property-dealer-mukesh-murder-late-night-crime-news

PTB Crime न्यूज़ सोनीपत : सोनीपत में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 2 कारों में सवार होकर आए करीब 10-12 बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। जिस वक्त यह वारदात हुई, प्रॉपर्टी डीलर मुकेश अपने निर्माणाधीन मकान का सामान लेने के लिए दुकान पर गए थे। सदर पुलिस ने मौके का जायजा लेकर CIA स्टाफ के साथ मिलकपर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

परिजनों के मुताबिक गांव गढ़ी हकीकत के रहने वाले मुकेश का पुरानी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। उनका मकान बन रहा है। जिसका सामान लेने के लिए वह शनिवार देर शाम भठगांव-बड़वासनी रोड स्थित एक दुकान पर पहुंचे। जैसे ही वह दुकान में पहुंचे तो वहां अचानक 2 कारों में सवार होकर बदमाश पहुंच गए। उन्होंने पहुंचते ही मुकेश पर फायरिंग कर दी। जिससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। वारदात के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए।

गोलियां चलते ही वहां हड़कंप मच गया। आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रॉपर्टी डीलर की हालत देखकर तुरंत उन्हें गंभीर हालत में बहालगढ़ रोड पर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। इसके बाद सबूत खंगालने के लिए FSL टीम को बुलाया गया। टीम ने वारदात की जगह से सैंपलिंग की। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने अस्पताल से शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। ACP जीत सिंह ने कहा कि गोली मारने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Latest News