.
.
haryana yamunanagar zomato delivery boy beaten by dhaba owner in yamunanagar haryana
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ यमुनानगर : यमुनानगर में ऑनलाइन ऑर्डर को लेकर एक ढाबा मालिक और जोमैटो फूड डिलीवरी ब्वॉय में हुई मामूली सी बहस देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई / दोनों और से गुंडागर्दी की सभी हदें पार कर दी गई / रेस्टोरेंट मालिक ने डिलीवरी ब्वॉय को सरेआम लोहे की रॉड से पीटा जिसका लाइव वीडियो भीड़ में शामिल किसी शख्स ने वॉयरल कर दिया /
.
.
इसके बाद डिलीवरी ब्वॉय अपने सहकर्मियों के साथ रेस्टोरेंट में घुस गया और जमकर इंट पत्थर कुर्सियां डंडें बरसाए गए / हमलावर 30 से 40 की संख्या में थे / इस जवाबी हमले में रेस्टोरेंट मालिक को चोट नहीं आई, लेकिन रेस्टोरेंट की हर चीज गुस्से और बदले की इस आग में चकनाचूर हो गई /
.
अस्पताल में मेडिकल करवाने पहुंचा जोमैटो फूड डिलीवरी ब्वॉय का कहना हैं कि मारपीट रेस्टोरेंट मालिक ने शुरू की / उसने सिर्फ यह बोला था कि कस्टमर का फोन आ रहा हैं आर्डर थोड़ा जल्दी पैक कर दो / इसके बाद रेस्टोरेंट मालिक ने गॉली देनी शुरू कर दी और जब उसने बचाव के लिए अपने दूसरे साथियों को बुलाया तो फिर से उसे पीटा गया /
.
आपको बता दें कि कुछ ही दूरी पर पुलिस स्टेशन भी मौजूद हैं, लेकिन हमले के बाद पहुंची पुलिस देर रात तक फरार जोमैटो डिलीवरी ब्वॉयज़ की तलाश में सड़कों की खाक छानती रही / कैमरों में कैद हुई गुंडागर्दी की यह लाइव तस्वीरें सोशल मीडिया में कानून एवं व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रही हैं और अधिकारी मीडिया से अपना मुंह छिपाते हुए नज़र आ रहे हैं /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
haryana yamunanagar zomato delivery boy beaten by dhaba owner in yamunanagar haryana

































