PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एच.एम.वी. में हवन यज्ञ का आयोजन,

havan-yajna-performed-at-hmv

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : नए अकादमिक सेमेस्टर के आरंभ के अवसर पर हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञशाला का वातावरण पवित्र श्लोकों की गूंज से सरोबार हो गया। इस अवसर पर डीएवी प्रबंधकत्र्री समिति के उपप्रधान व लोकल एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन जस्टिस (रिटा.) श्री एन.के. सूद विशेष रूप से उपस्थित थे।

.

.

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन सहित एचएमवी परिवार के सभी सदस्यों ने पवित्र हवनकुंड के चारों ओर पवित्र मंत्रों का जाप किया तथा परमपिता परमात्मा का आर्शीवाद प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. सरीन ने नववर्ष में सभी स्टाफ सदस्यों का स्वागत किया।

.

.

उन्होंने डीएवी प्रबंधकत्र्री समिति के प्रधान पदमश्री डॉ. पूनम सूरी जी की शुभकामनाएं सभी को दी तथा कहा कि प्रधान जी का मानना है कि सामूहिक प्रार्थना करने से कार्य अवश्य पूरे होते हैं।श्री एन.के. सूद ने भी पिछले वर्ष की उपलब्धियों पर एचएमवी परिवार की पीठ थपथपाई। इस अवसर पर वर्ष 2024 का प्लानर तथा एचएमवी न्यूज़ भी रिलीज किए गए।

.

संगीत विभाग की छात्राओं ने डॉ. प्रेम सागर व श्री प्रद्युमन की देखरेख में भजन प्रस्तुत किया। संस्कृत विभागाध्यक्षा डॉ. मीनू तलवाड़ ने हवन करवाया तथा मंच संचालन डीन इनोवेशन एंड रिसर्च डॉ. अंजना भाटिया ने किया। हवन यज्ञ में एचएमवी के सभी फैकल्टी व नॉन टीचिंग सदस्यों ने भाग लिया।

.

.