PTB News

Latest news
दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय...

Corona को लेकर देश के स्वास्थ्य मंत्री ने की बड़ी बैठक, नए साल पर लग सकती हैं पाबंदियां, इन सावधानियों को बरतने पर दिया जोर,

health ministers big meeting on corona restrictions may be imposed on new year emphasis caution Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने चीन सहित दुनिया के कई देशों में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए बुधवार को भारत में कोरोना महामारी के प्रकोप से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की और सतर्कता, सावधानी और निगरानी बरतने पर जोर दिया।

मांडविया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मंत्रालय में राज्य मंत्री डॉ. प्रवीण भारती पवार, नीति आयाेग के स्वास्थ्य सदस्य डाॅ. वी के पाल, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, मंत्रालय , भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद, भारतीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य विशेषज्ञों ने भाग लिया। समीक्षा बैठक के दौरान मांडविया ने सतर्कता, सावधानी और निगरानी बरतने पर खास जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक तथा भीड़भाड वाले स्थानों पर कोविड मानको का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। भूषण ने कल देर शाम सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रधान सचिव और मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि राज्यों को कोविड संक्रमण के प्रबंधन के लिए पांच स्तरीय रणनीति पर काम करना चाहिए। राज्यों को कोविड संक्रमण के सभी संदिग्ध मामलों की जांच करानी चाहिए। राज्यों को सभी कोविड मानको का पालन सुनिश्चित करना चाहिए।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे पत्र में कहा गया है कि जापान, कोरिया, चीन, अमेरिका और ब्राजील में कोविड संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। स्थिति को देखते हुए सभी राज्यों को सतर्कता बरतना आवश्यक है। इन देशों से आने वाले किसी भी संदिग्ध कोविड संक्रमित व्यक्ति के नमूनों को की जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए साल में भीड़ को रोकने के लिए नए नियम बन सकते हैं।

Latest News