किसको होगी 2 साल और 6 साल की सजा, आखिर क्या कहता है देश का संविधान, जाने एक्सपर्ट की राय,
Student ने फेसबुक पर माफ़ी मांग अकाउंट किया बंद, Investigation हुई तो होगा दूध का दूध, पानी का पानी,
PTB Big Exclusive पंच (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : बीते कुछ दिनों से Ukraine स्टडी वीज़ा पर जाने वाले विद्यार्थियों की तादार आखिर कैसे इतनी बढ़ गई, क्या आपने कभी सोचा है / जी हाँ आज हम आपको पहले Ukraine की धरती पर Study Visa पर जाने वाले की बात बताते हैं / दरअसल Lockdown के दौरान जब सभी देशों में Corona Virus के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी देशों ने हवाई सफर में पावंदी लगा रखी थी, उस समय UK और Ukraine ही ऐसे देश थे जो विद्यार्थियों के लिए अपने हवाई सफर को जारी रखे हुए थे,
लेकिन इस दौरान UK की तरफ वहीं विद्यार्थी जा रहे थे जिनका या तो स्टडी में गेप कम था या फिर उनका कोई अपना UK की धरती में रहता था, लेकिन Ukraine एक ऐसा देश था जो कम लागत में विद्यार्थियों के सपने को पूरा भी कर रहा था और वह भी ज्यादा से ज्यादा गेप के साथ, लेकिन इस दौरान वो विद्यार्थी Ukraine की तरफ जाने लगे जिनके पास पैसा कम था या फिर उनका गेप इतना ज्यादा था कि किसी और देश में उनको जाने का कोई साफ रास्ता नहीं मिल रहा था /

इस दौरान Aryan Academy Jalandhar जैसे बहुत से ऐसे इमीग्रेशन एक्सपर्ट थे जिन्होंने Ukraine को प्रमोट किया और उन विद्यार्थियों के सपने को पूरा किया जो विदेश में कम खर्च के साथ विदेश में जाना और वहां सेटल होना चाहते थे, लेकिन जो विद्यार्थी पढ़ना चाहते थे वह तो Ukraine जा कर भी खुश थे और जो Ukraine जाकर सिर्फ और सिर्फ Ukraine के रास्ते Europe या अन्य देश की तरफ जाना चाहते थे या तो वह सफल हो गए या फिर अपने TRC को भी खराब कर बैठे, जिसका नतीजा यह हुआ की ऐसे विद्यार्थियों को Ukraine सरकार ने डिपोर्ट कर दिया या फिर डिपोर्ट होने वाले हैं /
अब होगा यह की ऐसे विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में जा चूका है, जिन्होंने खुद एग्रीमेंट पढ़ा, देखा और उस पर अपने हस्ताक्षर किये और Ukraine की धरती पर पहुंच भी गया और जब वह वहां पर पढ़ाई ना करने के इरादे और अन्य देश में जाने के अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुआ तो अपने ही Immigration एजेंट को Social Media की माध्यम से बदनाम करने की साजिश रचने लगे / यही नतीजा है Ukraine Study Visa को प्रमोट करने वाले Aryan Academy Jalandhar जिनसे Air Port Clarence तो लिखी,
लेकिन समझने वालों ने उसे मानव तस्करी जैसा घटिया नाम दे दिया / Air Port Clarence (Immigration Clarence) जिसका मतलब Aryan Academy के MD ने PTB News को बातचीत के दौरान बताया उसका मतलब था Immigration Preparation यानि (अप्रवासन की तैयारी), अब किसी को शायद यह बात बुरी लगे लेकिन बात यही थी और कुछ नहीं? उन्होंने आगे यह भी कहा कि जिन लोगों ने मेरे ऊपर घटिया इल्जाम लगाए हैं उनको अब मेरे वकील मानहानि का नोटिस अगले हफ्ते तक भेज देंगे और उनसे पूछा जायेगा की Study Visa पर भेजने वाले विद्यार्थियों को क्या मानव तस्कर कहा जाता है, तो फिर क्या सभी Immigration वाले भी गुनेहगार हैं /

वहीं इस संबंध में PTB News ने Aryan’s Academy जालंधर पर Social Media की माध्यम से इल्जाम लगाने वाले छात्र की Social Media पेज को खंगाला तो हमें Prince Brar नाम के कई सख्श मिले, लेकिन जिस Prince Brar ने Aryan’s Academy पर इल्जाम लगाए थे वह कहीं भी दिखाई नहीं दिया, लेकिन कुछ ऐसे चित्र जरूर मिले जिससे यह साफ होता है कि

Aryan’s Academy ने Prince Brar नाम के युवक का Ukraine का Study Visa लगवाया था और वह ख़ुशी-ख़ुशी Academy के MD का धन्यवाद् करके भी गया था / यही नहीं अगर Prince Brar सही है और उसके साथ धोखा हुआ है तो वह Study Visa लगने के बाद Ukraine पहुंचा तो अभी तक कहाँ बैठा है / वह खुद सामने क्यों नहीं आ रहा और वह इस समय आखिर रह कहां रहा है / हाँ इतना जरूर है कि प्रिंस बराड़ का एक माफीनामा सोशल मीडिया पर जरूर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने साफ शव्दों में माफ़ी मांगी है जोकि जाँच के घेरे में है /

वहीं इस सारे मामले में जब PTB News ने शहर के युवा वकील निष्पक्ष सरीन से सम्पर्क कर Aryan’s Academy के मालिक पर लगाए गए मानव तस्करी से लेकर अन्य इल्जामों संबंधी बात की तो उन्होंने PTB News को बताया कि इल्जाम लगाना किसी पर आसान है लेकिन उनको साबित करना उतना ही मुश्किल, उनका कहना था कि भारतीय सविधान कि अनुसार पीड़ित पक्ष की शिकायत मिलने कि बाद ही पुलिस किसी व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर सकती है उसके लिए भी पुलिस का एक सीनियर अधिकारी पीड़ित के बयान दर्ज करने के बाद पूरी Investigation के बाद ही FIR दर्ज कर सकता है किसी तीसरे व्यक्ति की शिकायत मान्य नहीं होती /

वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति बिना वजह किसी गलत इरादे से किसी व्यक्ति का अपमान, किसी व्यक्ति को उकसाने का काम करता है तो उसके खिलाफ भी करवाई की जा सकती है / इस दौरान बदनाम करने व किसी को किसी के खिलाफ उकसाने वाले को 6 या 2 साल की सजा का प्रावधान है / उन्होंने आगे यह भी कहा कि ऐसे मामलों में ज्यादातर immigration कंपनी चलाने वाले लोग Students से एग्रीमेंट करवा लेते हैं, क्योंकि Immigration कंपनी वालों को फ़ीस वीज़ा लगने के बाद मिलनी होती है / ऐसे में Students के साथ Immigration कंपनी वाले अपने Students को झूठ बोलने से गुरेज करते हैं और इल्जाम लगाने वालों को सबूत देना मुश्किल हो जाता है /

अब देखना यह होगा कि जिन लोगों ने Aryan’s Academy पर व उसके मालिक पर मानव तस्करी, ठग एजेंट जैसे इल्जाम लगाए हैं वह किन सबूतों के आधार पर लगाए हैं और वह इस मामले को कितना और खींचकर लेकर जाते हैं वह तो वक्त ही बताएगा / फिलाहल पुलिस अगर तीसरे व्यक्ति की शिकायत पर कोई करवाई करती है तो वह खुद कटखडे में आकर खड़ी होती है, क्योंकि यह माननीय अदालत के आदेशों की अवहेलना होगी और अगर खुद पीड़ित सामने आकर पुलिस में शिकायत देता है तो उस मामले में भी पुलिस Investigation, Student Visa लगने के बाद कहां-कहां रहा कहां-कहां घुमा और अब जाकर इतने महीनों बाद क्यों इल्जाम लगा रहा है सभी बातें सवालों के खरे में हैं /



































