PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

गाजियाबाद की गौर ग्रीन सोसाइटी में लगी भीषण आग, राहत-बचाव कार्य जारी

Heavy fire broke out in Ghaziabad's Gaur Green Society, rescue work continues

PTB Big News गाजियाबाद : दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके के गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे अचानक से भीषण आग लग गई। शुरुआत में आग 8वें मंजिल पर लगी थी। लेकिन आग ने विकराल रूप लेते हुए 11वीं मंजिल तक पहुंच गई। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।

.

.

इसके बाद दमकल विभाग की कुल 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तीन तरफ से आग बुझाने का काम शुरू किया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। वहीं कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इस बीच घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम और एसपी सहित सभी अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया।

.

.

हालांकि राहत की बात यह है कि किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं फ्लैट्स में आग लगने के कारण लाखों रुपये के सामान जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि करीब 25 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। वहीं एक बुजुर्ग घायल हो गए हैं। वहीं राहत-बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। सोसाइटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि

यह भी पढ़ें : Share Market में आज देखने को मिली दमदार शुरुआत, जाने वजह,

.

सभी को समय रहते निकाल दिया गया था। कोई फंसा नहीं है लोगों का कहना है कि हाइड्रोलिक दो घंटे बाद आई है और उसकी बौछार भी ढंग से नहीं पहुंच रही है। आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। तीन तरफ से दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हैं। लोगों का कहना है कि बिल्डर के अवैध कब्जे कर रखे हैं  कोई फायर सेफ्टी और डिजास्टर प्लान नहीं है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब के शंभू बॉर्डर रेलवे हुए ट्रैक को उड़ाने वाला आंतकी चलाता था आटा चक्की, ब्लास्ट को लेकर DIG कुलदीप चाहल ने किये कई खुलासा,

.