PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

हाई कोर्ट ने रद की पंजाब में 8000 इन शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया, कही बड़ी बात,

high court canceled the recruitment process of 8000 pre primary teachers in punjab chandigarh PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में प्री-प्राइमरी शिक्षकों के 8,393 पदों की भर्ती प्रक्रिया को हाई कोर्ट ने खामी भरा करार देते हुए रद करने का आदेश दिया है / हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को नए सिरे से विज्ञापन जारी करने का आदेश देते हुए कहा कि तीन वर्ष के अनुभव की जो शर्त लगाई गई है, वह केवल 50 प्रतिशत पदों के लिए ही लगाई जा सकती है, बाकी के पदों को मुक्त रूप से भरा जाए /

याचिका दाखिल करते हुए नजर सिंह व अन्य ने भर्ती प्रक्रिया में तय की गई शर्तों को गलत बताते हुए इसको हाई कोर्ट में चुनौती दी थी / 21 सितंबर को हाई कोर्ट ने याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, साथ ही, सरकार से पूछा था कि वह बताए कि क्यों न इन पदों की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी जाए /

इस पर सरकार द्वारा दिए जवाब पर हाई कोर्ट ने कहा कि जवाब स्पष्ट नहीं है और दोनों नोटिफिकेशन पर सरकार कोई जवाब नहीं दे पाई है / लिहाजा हाई कोर्ट ने 28 नवंबर की परीक्षा पर रोक लगाते हुए शिक्षा सचिव को इस पर जवाब दिए जाने के आदेश दिया था / अब हाई कोर्ट ने भर्ती विज्ञापन को ही खारिज करते हुए नए सिरे से विज्ञापन जारी करने का आदेश दिया है /

दायर याचिका में हाई कोर्ट को बताया गया है कि पंजाब सरकार ने 23 नवंबर 2020 को प्री-प्राइमरी शिक्षकों के 8393 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे / याचिकाकर्ताओं ने भी आनलाइन आवेदन कर दिया था और उन्हें रजिस्ट्रेशन नंबर भी मिल गया था / इसी दौरान बड़ी संख्या में एजुकेशन प्रोवाइडर, एजुकेशन वालंटियर, एजुकेशन गारंटी स्कीम वालंटियर, अल्टरनेटिव और इनोवेटिव एजुकेशन वालंटियर, स्पेशल ट्रेनिंग रिसोर्स वालंटियर, इंक्लूसिव एजुकेशनल वालंटियर, जो पहले ही सर्व शिक्षा अभियान के तहत बैक डोर से नियुक्त हुए थे, ने राज्यभर में प्रदर्शन शुरू कर दिए / इनके दबाव में सरकार ने इस विज्ञापन को वापस ले लिया /

याचिकाकर्ताओं ने बताया कि इसके बाद सरकार ने 14 सितंबर को फिर इन्ही पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया, साथ ही, नई शर्ते लगा यह तय कर दिया कि इन पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदक को एजुकेशन प्रोवाइडर, एजुकेशन वालंटियर, एजुकेशन गारंटी स्कीम वालंटियर, अल्टरनेटिव और इनोवेटिव एजुकेशन वालंटियर, स्पेशल ट्रे¨नग रिसोर्स वालंटियर, इंक्लूसिव एजुकेशनल वालंटियर के तौर पर कम से कम तीन वर्षों का अनुभव अनिवार्य होगा /