.
highvoltage drama of the girl due to fear of challan policemen threaten suicide
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : नए मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद लोगों के अब जो चालान कट रहे है जिससे उन्हें भारी जुर्माना चुकाना पड़ रहा है / किसी का 20 हजार का चालान हो रहा है तो किसी का 2 लाख का / इस चक्कर में तो कई लोग पुलिसवालों से ही भिड़ जाते है / ताजा मामला दिल्ली में सामने आया है कि जहां एक स्कूटी स्वार युवती पुलिसवालों से ही भिड़ गई और चालान के डर से उन्हें आत्महत्या की धमकी देने लगी /
..
कश्मीरी गेट के पास जब ट्रैफिक पुलिस ने एक स्कूटी सवार युवती को रोका तो उसने हंगामा करना शुरू कर दिया / पुलिस के अनुसार, लड़की की स्कूटी की नंबर प्लेट टूटी हुई थी इसके अलावा स्कूटी चलाते वक्त फोन का इस्तेमाल कर रही थी, जब ट्रैफिक पुलिस ने रोका और चालान की बात आई तो युवती ने सुसाइड की धमकी दे दी /
..
बताया जा रहा है कि पहले उसने ट्रैफिक पुलिस के साथ बदतमीजी की, फिर अगर उसे जाने नहीं दिया गया तो सुसाइड की धमकी देने लगी / इतना ही नहीं कुछ ही देर बाद लड़की ने रोना शुरू कर दिया और हेलमेट भी फेंक दिया / युवती अपने घर से ऑफिस जा रही थी हालांकि, करीब 20 मिनट के ड्रामे के बाद पुलिस ने उस युवती को जाने दिया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
highvoltage drama of the girl due to fear of challan policemen threaten suicide


































