PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, लाइन हाजिर किए, EVM की सुरक्षा में बरती लापरवाही, जाने पूरा मामला,

himachal-bilaspur-news-eight-police-personnel-suspended-put-line-duty-bilaspur

PTB Big न्यूज़ बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की सुरक्षा में तैनात 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। इन पर स्ट्रॉन्ग-रूम में रखी EVM की सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप है। सस्पेंशन के बाद इन जवानों को लाइन हाजिर किया गया। इनमें 2 हेड कॉन्स्टेबल और 6 कॉन्स्टेबल शामिल है। इलेक्शन कमीशन ने 2 विधानसभा की हाईकोर्ट में पिटीशन होने की वजह से बिलासपुर कॉलेज और

.

लखनपुर में EVM के लिए स्ट्रॉन्ग रूम बना रखा है। इसलिए, यहां 24 घंटे पुलिस जवानों की ड्यूटी रहती थी, ताकि EVM से किसी प्रकार की छेड़छाड़ न हो। एडिशनल एसपी शिव चौधरी बुधवार रात 11 बजे पहले बिलासपुर कॉलेज पहुंचे। इसके बाद, रात 12 बजे लखनपुर में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचे। ASP ने बताया- बिलासपुर में 5 पुलिस जवान ड्यूटी पर होने चाहिए थे। मगर एक भी ड्यूटी पर नहीं मिला। उन्होंने बताया- लखनपुर में दो होमगार्ड जवान ड्यूटी पर मिले।

.

himachal-bilaspur-news-eight-police-personnel-suspended-put-line-duty-bilaspur

.

मगर यहां भी पुलिस के 3 जवान गायब थे। SP संदीप धवल ने बताया- ये जवान ईवीएम की गार्ड ड्यूटी से नदारद पाए गए। इसलिए, इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन जवानों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। ऐसे संवेदनशील मामलों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। पुलिस में ‘लाइन हाजिर’ का मतलब किसी पुलिसकर्मी को उसके थाने या चौकी की ड्यूटी से हटाकर पुलिस लाइन में भेज देना होता है। यह एक प्रशासनिक और दंडात्मक कार्रवाई है,

.

जो अक्सर अनुशासनहीनता, लापरवाही या किसी शिकायत की जांच के दौरान की जाती है। लाइन हाजिर होने पर पुलिसकर्मी को कोई महत्वपूर्ण कार्य नहीं सौंपा जाता और वह अधिकारियों की सीधी निगरानी में रहता है, जब तक कि जांच पूरी नहीं हो जाती। हिमाचल में विधानसभा चुनाव को हुए लगभग 3 साल होने जा रहे है। मगर बिलासपुर और श्री नैना देवी विधानसभा सीटों के रिजल्ट के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशियों ने हाईकोर्ट में याचिका डाल रखी है।

.

himachal-bilaspur-news-eight-police-personnel-suspended-put-line-duty-bilaspur

.

इसलिए, बिलासपुर विधानसभा सीट की EVM बिलासपुर कॉलेज और श्री नैना देवी विधानसभा की EVM लखनपुर में रखी गई है। इन दोनों विधानसभा की EVM अभी स्ट्रॉन्ग रूम है। बंबर ठाकुर 8 दिसम्बर 2022 को हुई मतगणना के दौरान बैलेट पेपर की गिनती में धांधली का आरोप लगाया है। बंपर ठाकुर, बीजेपी के त्रिलोक जम्वाल से 276 वोट से चुनाव हार गए थे। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 1971 पोस्टल बैलेट पेपर प्राप्त हुए थे। प्रार्थी के अनुसार इनमें से 569 मत बिना कारण बताए रद्द कर दिए गए।

.

.

बंबर का दावा है कि ऐसा करने से वह चुनाव हार गए। श्री नैना देवी जी क्षेत्र से भाजपा विधायक रणधीर शर्मा के चुनाव को कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर रामलाल ने चुनौती दे रखी है। याचिका में कहा गया कि पोस्टल बैलेट की गणना में चुनाव कर्मियों ने अनियमितताएं बरती। उन्होंने कहा- पोस्टल बैलेट की कुल संख्या 2816 थी। इनमें से 341 पोस्टल बैलेट को याचिकाकर्ता या उसके अधिकृत एजेंटों को सूचित किए बिना अमान्य घोषित कर दिया गया। इससे वह रणधीर शर्मा से 171 मतों के मामूली अंतर से चुनाव हार गए।