PTB Political न्यूज़ हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश में अब बागी विधायकों को धमकियां मिलने लगी है। सुजानपुर से कांग्रेस के बागी राजेन्द्र राणा और सुधीर शर्मा को सुधर जाने का धमकी भरा पत्र मिला है। इसके अलावा राजेन्द्र राणा के बेटे अभिषेक राणा को भी फोन पर धमकी मिली है। वहीं राजेंद्र राणा और सुधीर शर्मा को पत्र में कहा गया है कि यदि
.
उन्होंने सुधार नहीं किया, अन्य लोगों को भड़काने का काम बंद नहीं किया तो उनके परिवार भी लपेटे में आएंगे। वे अपने सहित अपने परिवारों को सुरक्षित महसूस नहीं रख पाएंगे। राजेंद्र राणा के बेटे अभिषेक राणा को एक अज्ञात फोन से उन्हें और उनके परिवार को सुधार देने की धमकी मिली है। उन्होंने इस मामले को लेकर सुजानपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवा दिया है।
.
.उन्होंने कहा कि इस बाबत शाम को ही फोन पर पुलिस को सूचना दे दी गई थी और लिखित रूप में आज FIR करने के लिए कहा गया है। जिस पत्र में राजेंद्र राणा और सुधीर शर्मा को धमकी मिली है, वह पत्र पिछले कल उनके पटलांदर स्थित पते पर डाक से पहुंचा है। इसे उनके पीए ने घर पर जाकर पढ़ा। तो उसमें देखा कि उसमें किसी अज्ञात व्यक्ति का हवाला दिया गया है। नीचे लिखा गया है तुम्हारा हितैषी एक कार्यकर्ता।
.
राणा के घर पर दोपहर बाद आईबी और अन्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बैठक भी हो रही है। जिसमें में ताजा हालात पर चर्चा होगी। फिलहाल राणा और सुधीर के घर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस के जवान तैनात हैं। बता दें कि सुधीर शर्मा को पहले भी धमकी मिल चुकी है। सुधीर को धमकी का मामला हिमाचल विधानसभा में भी गूंज चुका है। यह धमकी उनके पर्सनल स्टाफ को फोन पर दी गई थी। सुधीर ने इसके आरोप पार्टी के ही किसी नेता पर लगाए थे।
.














































