PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

DC ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप, ऑफिस करवाया गया खाली, जिला पुलिस जांच में जुटी,

himachal-pardesh-mandi-dc-office-mandi-threat-bomb

.

PTB Big न्यूज़ मंडी : हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी मंडी में DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत पूरे भवन को खाली करवा दिया गया है। मौके पर बम डिस्पोजल स्क्वॉड को बुला लिया गया है। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें खोजी कुत्तों के साथ तलाशी अभियान में जुटी हैं। स्पेशल बम निरोधक दस्ता भी कुछ देर में पहुंचने वाला है।

.

.

इस भवन के भीतर किसी को भी आने जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। अधिकारियों व कर्मचारियों को दफ्तर से बाहर निकाला जा चुका और काम से डीसी ऑफिस आने वाले लोगों को बाहर ही रोका जा रहा है। इस भवन में तीन महत्वपूर्ण कार्यालय चल रहे हैं। इनमें डीसी ऑफिस, पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय और कोर्ट परिसर शामिल हैं। धमकी की सूचना मिलते ही भवन में मौजूद अधिकारी-कर्मचारी और

.

himachal-pardesh-mandi-dc-office-mandi-threat-bomb

.

आम लोग बाहर की ओर भागे। इससे कुछ देर के लिए मंडी वासियों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं जांच एजेंसियां सतर्क हो गई है और पूरे भवन की तलाशी ली रही हैं। अब तक यह मालूम नहीं हो पाया कि धमकी किसने दी। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि कुछ देर में सारी जानकारी मीडिया से शेयर कर दी जाएगी।

.

.