PTB News

Latest news
मोदी कैबिनेट के 2 मंत्रियों की छुट्टी तय, राघव चड्ढा को लेकर भी आई बड़ी खबर हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश, तापमान में गिरावट, भारी ओलावृष्टि का अलर्ट, जून में कब बरसेंगे बा... यूरोप सेटलमेंट Visa सेमिनार, बिना IELTS/PTE के 6 यूरोपीय देशों में रहने और काम करने का मिलेगा सुनहरा... एचएमवी की छात्रा ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न, एलपीयू की 'एडु रेवोल्यूशन' ' पहल ने सीखने की प्रक्रिया को इनोवेशन में बदला; छात्रों ने ₹20 करोड़ कमा... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालंधर ने “स्कोप ऑफ़ फैशन: ए ग्लोबल पर्सपेक्टिव” पर इंटरनेशनल वेबिनार... मुख्यमंत्री ने नार्वे की कंपनियों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया, जालंधर! MP चन्नी ने डेरा बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद, MP फंड से चैरिटेबल अस्पताल को भ... यूथ कांग्रेस नेता पर लगे व्यापारी को ब्लैकमेल कर करोड़ों रूपये वसूलने के गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गि...

CM को एस्कॉर्ट करने वाले पुलिस जवानों की गन्दी करतूत, SP ने किया सस्पेंड, जाने पूरा मामला,

himachal-pardesh-police-jawan-suspend-sp-solan-ips-gaurav-singh-cm-sukhvinder-sukhu-security

PTB Big न्यूज़ सोलन : हिमाचल प्रदेश में पुलिस के 4 जवानों को सस्पेंड किया गया है। इन जवानों ने वर्दी पहनकर चंडीगढ़ के एक ठेके से शराब खरीदी और शराब की पेटी अपनी गाड़ी में डाली। SP सोलन गौरव सिंह ने इन जवानों की सस्पेंशन की पुष्टि की है। वर्दी पहने जवानों द्वारा ठेके पर शराब खरीदने से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद एसपी सोलन ने जब जांच कराई तो वीडियो सही पाया गया।

.

.

इसके बाद एसपी ने चारों जवानों को सस्पेंड कर उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है। सस्पेंड किए गए जवान बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को एस्कॉर्ट करने चंडीगढ़ गए थे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला से हेलिकॉप्टर में दिल्ली जाना था। मगर खराब मौसम की वजह से सुक्खू का हेलिकॉप्टर शिमला से उड़ान नहीं भर पाया। इसके बाद सीएम सड़क मार्ग से चंडीगढ़ गए।

.

.

उन्हें एस्कॉर्ट करने के लिए सोलन से चार जवान चंडीगढ़ गए थे। सीएम के चंडीगढ़ से दिल्ली रवाना होने के बाद जवान वापस सोलन लौट रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान जब उन्होंने शराब खरीदी तो किसी ने उनका वीडियो बना लिया। वीडियो में पुलिस जवान शराब खरीदते हुए और काले रंग की स्कॉर्पियो में शराब की पेटी रखते हुए देखे जा सकते हैं।

.

2 जवान कोलर बटालियन में तैनात है, जबकि 2 सोलन पुलिस के हैं। वहीं एसपी सोलन आईपीएस गौरव सिंह ने बताया कि चार जवानों को प्रारंभिक जांच के बाद सस्पेंड किया गया है। इनमें एक सब इंस्पेक्टर रैंक का है, बाकी तीन कॉन्स्टेबल रैंक के हैं। उन्होंने बताया कि विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही चारों जवानों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।

.

.